कौन हैं विश्वराज जडेजा? क्या रवींद्र जडेजा के साथ सगे भाई का रिश्ता? 165 रन ठोक विजय हजारे में मचाया तहलका
Who is Vishvaraj Jadeja: रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट में आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने बल्ले और गेंद दोनों से जलवा बिखेरने वाले जडेजा चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार एक और जडेजा चर्चा में हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में विश्वराज जडेजा ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली है।
विश्वराज जडेजा ने धुआंधार अंदाज में खेलते हुए सौराष्ट्र के लिए रनों की बारिश कर दी। लोगों के मन में एक सवाल यह है कि आखिर विश्वराज जडेजा कौन हैं। रवींद्र जडेजा की तरह तूफानी बैटिंग करने वाला यह खिलाड़ी कहां से है और सर जडेजा के साथ उनका क्या रिश्ता है।

कौन हैं Vishvaraj Jadeja?
विश्वराजसिंह जडेजा सौराष्ट्र के एक प्रतिभाशाली दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। जामनगर से आने वाले इस खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 165 रनों की पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा है।
क्या रवींद्र जडेजा के भाई हैं Vishvaraj Jadeja
रवींद्र जडेजा भी जामनगर से ही आते हैं और विश्वराज भी वहां से हैं। इससे दोनों प्लेयर्स के बीच एक समानता तो देखने को मिल रही है। कुछ लोग उनको रवींद्र जडेजा का भाई ही मानने लगे हैं। हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। दोनों जडेजा हैं लेकिन भाई नही हैं। परिवारों के बीच भी कोई रिश्ता नहीं है। रवींद्र जडेजा की तुलना में वह उम्र में भी काफी छोटे हैं। अभी वह महज 27 साल के हैं।
कैसे हैं विश्वराज जडेजा के आंकड़े
विश्वराज जडेजा के घरेलू क्रिकेट आंकड़े काफ़ी संतुलित और प्रभावशाली नजर आते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 23 मैचों की 42 पारियों में 1142 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 105* रहा है और औसत 28.55 का है, जो बताता है कि वह लंबी पारियां खेलने की क्षमता रखते हैं।
लिस्ट-A फॉर्मेट में विश्वराज और ज्यादा प्रभावी दिखते हैं, जहां 36 मैचों में 1249 रन, 3 शतक और 9 अर्धशतक के साथ उनका औसत 35.68 रहा है, वहीं स्ट्राइक रेट 82.77 का है। टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने 39 मैचों में 852 रन बनाए हैं और 142 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बटोरकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया है। कुल मिलाकर, तीनों फॉर्मेट में विश्वराज जडेजा का रिकॉर्ड यह संकेत देता है कि वह टीम के लिए भरोसेमंद और उपयोगी बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications