Year Ender 2024: कौन है इस साल गूगल पर टॉप सर्च भारतीय क्रिकेटर? अनकैप्ड खिलाड़ी ने रोहित-कोहली को पछाड़ा

Year Ender 2024: साल 2024 समाप्त होने की तरफ है और नया वर्ष आने की तरफ चीजें बढ़ रही हैं। इस बीच गूगल ने उन एथलीटों की लिस्ट जारी कर दी है, जिनको इस साल सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया था। इनमें भारत से भी एक नाम शामिल किया गया है। खास बात है कि यह भारतीय एक धांसू क्रिकेटर है।

टॉप दस की लिस्ट में भारत से सिर्फ एक ही नाम शामिल है। इसके अलावा सभी अन्य एथलीट दूसरे देशों के हैं। फुटबॉल और क्रिकेट के दिग्गजों को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली। धोनी, कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के करोड़ों फैन्स हैं लेकिन सर्च किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर को किया गया। टॉप दस की लिस्ट बड़ी दिलचस्प है।

hardik pandya

इमान खलीफ: पेरिस ओलंपिक में उनके ऊपर पुरुष होने के आरोप लगे थे और महिला मुक्केबाजी इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सवाल खड़े हुए थे। उनके सामने एक बाउट में इटली की मुक्केबाज ने 46 सेकंड में मुकाबला छोड़ दिया था। खलीफ को इस मामले के कारण सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया।

माइक टायसन: पूर्व हैवीवेट चैम्पियन माइक टायसन ने 19 साल बाद बॉक्सिंग रिंग में वापसी की। जैक पॉल के साथ मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा।

लेमिन यामल: 17 साल के इस फुटबॉलर ने यूरो कप में स्पेन की जीत में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। स्पेन ने जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज की।

सिमोन बाइल्स: जिमनास्टिक्स के दिग्गज सिमोन बाइल्स ने पेरिस खेलों में अपने ओलंपिक पदक तालिका में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल किया।

जैक पॉल: दिग्गज पूर्व हैवीवेट चैम्पियन माइक टायसन के खिलाफ मैच जीतकर पॉल ने धमाल मचा दिया। वह यूट्यूब से कंटेंट क्रिएटर से बॉक्सिंग में आए और टायसन को पराजित कर दिया।

निको विलियम्स: स्पैनिश फॉरवर्ड निको विलियम्स यूरो 2024 में लैमिन यामल के साथ धमाल मचाने वाले खिलाड़ी बने, उन्होंने दो बार स्कोर किया, जिसमें फाइनल में किया गया एक गोल भी शामिल था।

हार्दिक पांड्या: भारत से सबसे ज्यादा सर्च एथलीट हार्दिक पांड्या बन गए। कोहली, धोनी और रोहित भी उनसे पीछे हैं। आईपीएल में रोहित की जगह कप्तानी करने की वजह से उनको गूगल सर्च में स्थान मिला है।

स्कॉटी शेफ़लर: गोल्फ के इस स्टार ने पांच पीजीए टूर जीत दर्ज की और रोरी मैक्लेरॉय के साथ उनकी स्पर्धा ने और रोमांच पैदा किया। इससे फैन्स में भी उत्साह देखने को मिला।

शशांक सिंह: आईपीएल 2024 में धमाका करने वाले इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने गलती से खरीद लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी बैटिंग से गहरी छाप छोड़ दी।

रोड्री: मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर रोड्री 2024 बैलन डी'ओर के विजेता रहे लेकिन उनकी जीत को लेकर विवाद हुआ। रियल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर को फेवरेट माना जा रहा था और लॉस ब्लैंकोस ने विरोध में समारोह का बहिष्कार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+