कौन है वह दिग्गज जिसे इंग्लैंड दौरे पर नहीं मिलेगी टेस्ट टीम में जगह? क्या है इसके पीछे वजह
Indian Team: भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में खेलने वाले प्लेयर्स को लेकर चयन समिति ने शायद मीटिंग्स की होगी। आने वाले दिनों में भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी जाएगी। इससे साफ़ हो जाएगा कि किन प्लेयर्स को टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में जाना है।
रिपोर्ट्स की मानें, तो विराट कोहली ने बीसीसीआई को अपने टेस्ट रिटायरमेंट के बारे में इन्फॉर्म कर दिया था। उनको बोर्ड ने फिर से विचार करने के लिए कहा। अब सच्चाई किसी को नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा है। कोहली और बोर्ड के बीच में इस विषय पर क्या बात हुई लेकिन वह खेल को अलविदा कह गए।

रोहित शर्मा के जाने से टेस्ट टीम में कप्तानी की पोजीशन भी खाली हो गई है। टेस्ट में शुभमन गिल या केएल राहुल में से किसी को शायद कप्तान बनाया जा सकता है। इस बीच एक बड़ी खबर यह है कि इंग्लैंड दौरे के लिए एक दिग्गज प्लेयर को टेस्ट टीम में नहीं चुना जाएगा।
Indian Team से बड़ा प्लेयर रहेगा बाहर?
इस बड़े प्लेयर का नाम मोहम्मद शमी है, जो हाल ही में आईपीएल में खेल रहे हैं। शमी की वापसी होती नज़र नहीं आ रही है। इसके पीछे कारण उनकी फिटनेस है। टेस्ट में ज्यादा ओवर डालने होते हैं और लम्बे समय तक खेलना होता है। टी20 वाले 4 ओवरों से पता नहीं चलता है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने सूत्र के हवाले से अपनी खबर में फिटनेस का जिक्र ही किया है। सूत्र ने माना कि शमी की गेंद कीपर तक नहीं जा रही है और थोड़ी देर में ही ड्रेसिंग रूम वापस चले जाते हैं। वह अपना रनअप तक खत्म नहीं कर पाते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में आए हुए काफी महीने होने पर भी यह स्थिति है। प्रदर्शन तो अलग बात है लेकिन फिटनेस ठीक होना जरूरी है।
कब होगी Indian Team की घोषणा
गौरतलब है कि आगामी कुछ ही दिनों में भारतीय टीम का चयन हो जाएगा, इसकी घोषणा बीसीसीआई कर देगी, नए कप्तान के अलावा उपकप्तान भी देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications