IND vs ENG: कौन हैं ऑल राउंडर सौरभ कुमार? जिनको दूसरे टेस्ट के लिए किया गया टीम इंडिया में शामिल

Who is Saurabh Kumar: में कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए और अगले मुकाबले से बाहर भी हुए हैं। टीम इंडिया में अगले टेस्ट मैच के लिए कुछ बदलाव किये गए हैं। तीन खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल किये गए हैं। रविन्द्र जडेजा और केएल राहुल बाहर हो गए हैं।

सरफराज खान को पहली बार टीम में जगह मिली है। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया है। दोनों को सब जानते हैं लेकिन तीसरा नाम सौरभ कुमार है। सौरभ कुमार के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। वह गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं।

saurabh kumar

उत्तर प्रदेश से आते हैं सौरभ: टीम इंडिया में शामिल सौरभ कुमार का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत में हुआ है। उनका जन्म 1 मई 1993 को हुआ था और अभी उम्र 30 साल है। उनको बतौर ऑल राउंडर टीम में लाया गया है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी को देखते हुए उनका सलेक्शन हुआ है।

लेफ्ट आर्म स्पिनर: साल 2014 में सौरभ कुमार ने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट वह पिछले दस सालों से खेल रहे हैं और एक बेहतरीन लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। उन्होंने 68 मुकाबलों में कुल 290 विकेट अपने नाम किये हैं। इसके अलावा 2061 रन भी बनाए हैं।

भारत ए के लिए बेहतरीन प्रदर्शन: सौरभ ने भारत ए के लिए भी क्रिकेट खेला है। बांग्लादेश दौरे पर भारत ए के लिए उन्होंने दो टेस्ट में 15 विकेट हासिल किये थे। भारत ने उस सीरीज में जीत दर्ज की थी। उसके अलावा उन्होंने एक अर्धशतक भी जमाया था। वह लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज हैं।

पहले भी रहे हैं टीम इंडिया का हिस्सा: यह पहला मौका नहीं है जब उनका टीम इंडिया में चयन हुआ है। इससे पहले भी वह भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2022 में भारतीय टीम ने जब बांग्लादेश का दौरा किया था, उस समय सौरभ कुमार टीम में थे लेकिन खेलने का मौका उनको नहीं मिला था। 2022 में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर थी, तब भी वह टीम में थे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ ऑल राउंड प्रदर्शन: भारत दौरे पर आई इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की तरफ से खेलते हुए सौरभ कुमार ने दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 6 विकेट झटके और बल्ले से 77 रन जड़े। टीम इंडिया ने पारी से मुकाबला जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+