प्रीति जिंटा और काव्या मारन में कौन ज्यादा अमीर? IPL टीमों की मालकिनों की नेटवर्थ में कितना अंतर

Kavya Maran and Preity Zinta Networth: आईपीएल में अलग-अलग टीमों के मालिकों की नेटवर्थ और ब्रांड वैल्यू भी अलग होती है। सनराइजर्स हैदराबाद का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास है, जो बड़ा टीवी ग्रुप है। पंजाब किंग्स के कुछ मालिक हैं, उनमें प्रीति जिंटा एक हैं। नेस वाडिया का भी शेयर है।

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए पैसा पानी की तरह बहाया है। श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ से भी ज्यादा धन राशि देते हुए टीम में शामिल किया गया है। हैदराबाद ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन किया और नीलामी में कुछ अच्छे प्लेयर्स शामिल किये। यहाँ सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन और पंजाब की मालिक प्रीति जिंटा की नेटवर्थ को लेकर तुलना की गई है।

Kavya Maran and Preity

प्रीति जिंटा ने फिल्मों से दूर होने के बाद क्रिकेट में हाथ आजमाया और पंजाबा किंग्स की सह-मालिक बन गईं। वह करोड़ों की मालकिन हैं। उनकी कमाई का जरिया फिल्म प्रोडक्शन भी है। इसके अलावा ब्रांड्स एंडोर्समेंट के लिए भी वह करीबन डेढ़ करोड़ एक बार में लेती हैं।

कितनी है प्रीति जिंटा की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रीति जिंटा के पास 183 करोड़ से ज्यादा की प्रोपर्टी है। ये सिर्फ अनुमान है, इससे ज्यादा भी सम्पत्ति उनके पास हो सकती है। आईपीएल में उनकी टीम की वैल्यू को देखा जाए, तो यह 900 करोड़ के लगभग बताई जाती है। पंजाब किंग्स की टीम शुरुआत से ही टूर्नामेंट में शामिल है।

काव्या मारन के पास कितनी प्रोपर्टी

काव्या मारन की बात करें, तो वह बिजनेस से जुड़ी हुई हैं और उनकी टीम का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास है, जिसकी वर्थ 24000 करोड़ बताई जाती है। हालांकि काव्या मारन की निजी प्रोपर्टी उतनी नहीं है लेकिन उनकी नेटवर्थ भी 410 करोड़ के करीब बताई जाती है, जो कहीं से भी कम नहीं है।

जहां तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ब्रांड वैल्यू की बात है, तो यह भी काफी है। हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू 3000 रुपये बताई गई है। टीम और निजी तौर पर काव्या मारन आगे हैं। प्रीति जिंटा पीछे रह जाती हैं और इसके पीछे बड़ा कार्म टाइटल है। पंजाब किंग्स ने अभी तक एक बार भी टाइटल नहीं जीता है।

कौन है इन दोनों से भी आगे

ऐसा नहीं है कि आईपीएल में सबसे अमीर मालिक काव्या मारन ही हैं। उनसे भी बड़े धुरंधर इस फील्ड में बैठे हुए हैं। नीता अम्बानी यहाँ टॉप पर आती हैं। रिलायंस ग्रुप के पास मुंबई इंडियंस का मालिकाना हक है और नीता अम्बानी की 34000 करोड़ आंकी जाती है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+