IND vs BAN: कौन है 150 की स्पीड वाला बांग्लादेशी गेंदबाज? भारत के लिए बन सकता है खतरा
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने में कुछ ही दिन बाकी है। दो मैचों की सीरीज खेली जानी है। पहला मुकाबला 19 सितम्बर को चेन्नई में खेला जाएगा। हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उनके ही घर में जाकर पराजित किया है।
पाक को हराने के बाद बांग्लादेश टीम के हौसले बुलंद होंगे और भारत को टक्कर देने का जज्बा भी देखने को मिलने वाला है। पाक दौरे पर बांग्लादेश के लिए एक गेंदबाज ने प्रभावित करने वाला काम किया। अपनी गति से उन्होंने हैरान कर दिया और भारत को भी चुनौती देने को तैयार है।

यहाँ बात 21 साल के नाहिद राणा की हो रही है। उनकी बाजुओं में वह दमखम है और पाकिस्तान में जाकर उनकी तरफ से सबसे तेज गेंद भी देखने को मिली। नाहिद को इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन क्षमता उनके अंदर दिखाई दी है।
बांग्लादेश के लिए सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड
इसी साल श्रीलंका के खिलाफ नाहिद ने डेब्यू किया था। इसके बाद पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश की टेस्ट टीम में उनका चयन हुआ और यहाँ उनकी तेज गेंद ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी के दौरान नाहिद ने 152 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी बांग्लादेशी द्वारा डाली गई सबसे तेज गेंद है।
नाहिद का अब तक का करियर
बांग्लादेश के लिए नाहिद ने अब तक टेस्ट प्रारूप ही खेला है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने तीन मैच खेलकर 11 विकेट हासिल किये हैं। इस दौरान पारी में एक बार 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया है। भारत में नई गेंद के साथ वह खतरनाक साबित हो सकते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नाहिद ने 18 मैचों में कुल 74 विकेट अपने नाम किये हैं।
भारत को रहना होगा सावधान
चेन्नई की पिच बैटिंग और गेंदबाजी दोनों के लिए अच्छी होती है। नाहिद नए हैं और टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने उनके सामने कभी बैटिंग नहीं की है। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी। हालांकि चेन्नई में विकेट स्पिन फ्रेंडली होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications