ICC WCQ: वर्ल्ड कप में आयरलैंड को अंतिम गेंद पर हराने वाले माइकल लीस्क कौन हैं?
Michael Leask: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में अपने पहले की मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने धमाका कर दिया। स्कॉटलैंड ने अंतिम गेंद पर आयरलैंड को पराजित किया। इस जीत के हीरो माइकल लीस्क रहे। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
माइकल लीस्क ने मैच विनिंग पारी खेली। आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 286 का स्कोर बोर्ड पर लगाया। यह अच्छा स्कोर था और स्कॉटलैंड 122 पर 6 विकेट गंवाकर दबाव में थी। इसके बाद लीस्क ने गदर मचाते हुए 61 गेंदों में 91 की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिला दी। यहाँ लीस्क के बारे में कुछ फैक्ट्स बताये गये हैं।

लीस्क के पास लम्बा अनुभव
32 वर्षीय खिलाड़ी के देश ने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं लेकिन उनके पास काफी अनुभव है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने अपने देश के लिए 111 बार खेला है। इसमें सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप शामिल है। लिस्ट ए में लीस्क ने 86 मैच खेले हैं और टी20 में 66 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा उनके पास अलग अनुभव भी है। वह काउंटी में खेले हैं।
इंग्लिश काउंटी में खेले हैं लीस्क
स्कॉटलैंड की टीम हर समय मुकाबले नहीं खेलती। सीमित क्रिकेट होता है और लीस्क घर नहीं बैठते। वह काउंटी क्रिकेट में भी खेले हैं। काउंटी में उन्होंने दो टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। सबसे पहले उन्होंने नॉर्थैम्पटनशायद के लिए खेला। बाद में सोमरसेट ने उनको अनुबंधित कर लिया। सोमरसेट के साथ वह साल 2016 में जुड़े थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू
लीस्क ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू साल 2013 में केन्या के खिलाफ किया था। उन्होंने करियर की शुरुआत टी20 मुकाबले के साथ की थी। इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने केन्या को हराया था लेकिन लीस्क का बल्ला नहीं चला था। लीस्क ने तीन गेंदबाजों का सामना करते हुए महज 1 रन बनाया था।
इंग्लैंड के खिलाफ किया था धमाका
जिस तरह लीस्क ने आयरलैंड के खिलाफ रन बनाये, उसी तरह इंग्लैंड के खिलाफ एक बाद एकदिवसीय मैच में उन्होंने किया था। बारिश से प्रभावित मैच में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 167 रन बनाये थे। स्कॉटलैंड की बैटिंग के दौरान तीन विकेट गिरने पर लीस्क आए और तबाही मचा दी। उन्होंने महज 16 गेंदों में ही 42 रन ठोक दिए। हालांकि दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं होने पर टीम हार गई लेकिन लीस्क को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications