जानिए कौन हैं अक्षर पटेल की वाइफ मेहा पटेल? टीम इंडिया का यह धाकड़ बल्लेबाज करता है इंस्टाग्राम पर फॉलो
अक्षर पटेल ने गुरुवार को मंगेतर मेहा पटेल के साथ शादी कर ली। यह शादी समारोह वडोदरा में आयोजित हुआ। दोनों की सगाई जनवरी 2022 में हुई थी।
पिछले 2 दिनों में टीम इंडिया के दो क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी लाइफ पार्टनर के साथ शादी कर ली है। एक तरफ सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लिए तो वहीं गुरुवार को ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से शादी कर ली। शादी समारोह वडोदरा में आयोजित हुआ। अक्षर और मेहा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों ने पिछले साल जनवरी में ही सगाई की थी। मेहा और अक्षर की शादी में इंडियन क्रिकेट टीम से ईशांत शर्मा और जयदेव उनादकट शामिल हुए। उनादकट ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

कौन हैं मेहा पटेल?
अक्षर पटेल की वाइफ मेहा पटेल गुजरात की ही रहने वाली हैं। उनका जन्म नडियाद में हुआ था। मेहा पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीशियन हैं। वो ऑनलाइन भी हेल्थ कंन्सल्टेंट का काम करती हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए वो इस काम को संभालती हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मेहा नियमित रूप से डाइट, सुपरफूड्स और न्यूट्रिशन से संबंधित पोस्ट डालती रहती हैं और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 29k फॉलोअर्स हैं।

शादी के लिए अक्षर ने ली थी छुट्टी!
आपको बता दें कि अक्षर पटेल और मेहा पटेल की शादी गुरुवार को वडोदरा में हुई थी। अपनी शादी के लिए अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। अक्षर पटेल और मेहा ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अभी शादी से संबंधित कोई पोस्ट या वीडियो अपलोड नहीं किया है। जो भी क्रिकेटर उनकी शादी में पहुंचे थे, उन्होंने ही फोटोज जारी की हैं।

क्रिकेट से ब्रेक पर हैं अक्षर और केएल राहुल
अक्षर पटेल और मेहा ने जनवरी 2022 में सगाई की थी और पूरे एक साल बाद उन्होंने शादी की है। इस एक साल में मेहा पटेल अक्सर सोशल मीडिया पर अक्षर के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं। शादी के बाद अक्षर पटेल और केएल राहुल दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। यह दोनों प्लेयर अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में मैदान पर वापसी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications