DHONI की CSK के लिए हीरो बन सकता है ये खिलाड़ी, गर्लफ्रेंड खूबसूरती में एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
Dewald Brevis girlfriend: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेविल ब्राविस को इस सीजन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला है। अपने पहले ही मैच में उन्होंने चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। चेन्नई की बल्लेबाजी आईपीएल 2025 बेहद कमजोर नजर आई है। ऐसे में डेविल्स ब्रेविस के टीम में आने से चेन्नई की किस्मत बदल सकती है।
डेविल्स ब्रेविस से होगी उम्मीदें (Dewald Brevis girlfriend)
साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से भी पुकारा जाता है। ब्रेविस ने साल 2022 के अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान छह मुकाबले खेले थे। अपनी छह पारियों में 84.33 के शानदार औसत से उन्होंने 506 रन बनाए थे। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद डेवाल्ड ब्रेविस सुर्खियों में आ गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स को डेवाल्ड ब्रेविस से आने वाले मुकाबलों में काफी रनों की उम्मीद होगी।

कौन हैं डेविल्स ब्रेविस की गर्लफ्रेंड?
डेवाल्ड ब्रेविस ने पहले मैच में चेन्नई के लिए बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई। डेविल्स ब्रेविस की गर्लफ्रेंड नाम लिंडा मैरी हैं। वह खूबसूरती के मामले में अच्छी खासी एक्ट्रेसेस को टक्कर देने का काम करती हैं। ब्रेविस और लिंडा चार साल से साथ हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। लिंडा ब्रेविस को सपोर्ट करने के लिए अक्सर स्टेडियम में नजर आती रही हैं।
चाल साल से कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
दोनों चार साल से रिलेशनशिप में हैं और पहली बार तब साथ आए जब ब्रेविस 17 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के लिए जूनियर क्रिकेट खेल रहे थे। दोनों को अक्सर अलग-अलग जगहों पर एक साथ देखा जाता है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई बार एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट की हैं। हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के लिए इस सीजन अपने पहले मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों पर चार छक्कों और एक चौके की मदद से 42 रन बनाए।
क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है सीएसके
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो आईपीएल 2025 में अब वह 9 में से 7 मुकाबले गंवा चुकी है। उसके पास सिर्फ 4 अंक हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर मौजूद है। हालांकि, पांच बार चैंपियन रही चेन्नई के पास अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। लेकिन इसके लिए उसे दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा। चेन्नई को आने वाले हर मैच जीतने होंगे और ऐसे में डेवाल्ड ब्रेविस को टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications