कौन हैं IPL क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, जो फंसे मॉडल तानिया की मौत केस में! करोड़ों में खरीदा है इस टीम ने

IPL star Abhishek Sharma Model Tania Singh: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभिषेक शर्मा की चर्चा सूरत की मॉडल तानिया सिंह की मौत के बाद हो रही है। अभिषेक शर्मा घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं।

28 वर्षीय तान्या सिंह 19 फरवरी को सूरत के वेसु इलाके में अपने अपार्टमेंट की छत से लटकी पाई गई थीं। उन्होंने आत्महत्या की है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अब इस केस में सूरत पुलिस ने पूछताछ के लिए क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को समन भेजकर बुलाया है।

IPL star Abhishek Sharma Model Tania Singh

मॉडल तानिया सिंह और अभिषेक शर्मा का क्या था रिश्ता?

पुलिस को तानिया सिंह की आत्महत्या की जांच के तहत पता चला है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के साथ उनकी दोस्ती थी। 21 फरवरी को सूरत पुलिस अधिकारी के एक कहा कि, शुरुआती जांच में तानिया सिंह और अभिषेक शर्मा के बीच संबंध का पता चलता है, जिसके कारण अधिकारियों को पूछताछ के लिए अभिषेक शर्मा को नोटिस भेजना पड़ा।

अभिषेक और तानिया कथित तौर पर एक दूसरे के संपर्क में थे। सहायक पुलिस आयुक्त वीआर मल्होत्रा ने कहा, "हमें अब तक इतना ही पता चला है कि अभिषेक शर्मा की मॉडल तानिया सिंह से दोस्ती थी। जांच में अधिक जानकारी पता चलेगी।" पुलिस फिलहाल अभिषेक से पूछताछ कर यह जानना चाहती है कि दोनों कब एक-दूसरे से मिले थे और कैसे दोस्ती हुई थी।

Who is Abhishek sharma: कौन हैं अभिषेक शर्मा?

  • अभिषेक शर्मा एक ऑलराउंडर भारतीय क्रिकेटर हैं। जो वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं।
  • अभिषेक शर्मा पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं। अभिषेक शर्मा अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 एशिया कप में चैंपियन भी बनाया था।
  • हालांकि अभिषेक शर्मा की जगह अंडर-19 विश्व कप में पृथ्वी शॉ टीम के कप्तान बनाए गए थे। 2018 अंडर विश्व कप में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भी अभिषेक शर्मा शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

  • अभिषेक शर्मा अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे, जिसका नेतृत्व पृथ्वी शॉ ने किया था और इसमें शुबमन गिल थे।
  • अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अभिषेक शर्मा 2018 में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ जुड़े थे। नीलामी तालिका में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 55 लाख में खरीदा था।
  • 2019 में अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद में आ गए थे। हैदराबाद स्थित फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2022 की मेगा नीलामी में 6.5 करोड़ की भारी कीमत पर वापस खरीद लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+