IPL के सिक्स मास्टर्स की आयरलैंड में खुली पोल, सीरीज में किसने मारे ज्यादा छक्के, बुरा हुआ भारतीयों का हाल

IND vs IRE: आईपीएल में लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज आयरलैंड की स्विंग और सीम वाली पिचों पर पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। दो मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा और पहली बार आयरलैंड ने भारत के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज ने यह भी दिखा दिया कि आईपीएल की सपाट पिचों पर विस्फोटक बल्लेबाजी करने और विदेशी परिस्थितियों में रन बनाने में कितना बड़ा अंतर होता है।

भारतीय टीम के कई बल्लेबाज आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आयरलैंड में वही खिलाड़ी खुलकर शॉट नहीं खेल पाए। दूसरी ओर आयरलैंड के बल्लेबाजों ने मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर बल्लेबाजी करते हुए भारत पर दबाव बनाए रखा।

ind vs ire

तिलक वर्मा सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज

दो मैचों की सीरीज में तिलक वर्मा भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 74 रन बनाए और एकमात्र छक्का लगाया। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट और बाउंड्री लगाने की क्षमता उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

अभिषेक शर्मा ने जरूर 233.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, लेकिन वह सिर्फ 49 रन ही बना सके और दो छक्के लगाए। शिवम दुबे ने भी दो मुकाबलों में 45 रन बनाते हुए दो छक्के लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

आयरिश बल्लेबाजों ने दिखाई ज्यादा ताकत

भारतीय बल्लेबाजों के मुकाबले आयरलैंड के बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों में ज्यादा प्रभावशाली नजर आए। बेंजामिन कैलिट्ज़ ने सिर्फ दो मैचों में 4 छक्के जड़ दिए, जो दोनों टीमों के किसी भी बल्लेबाज से सबसे ज्यादा रहे। वहीं गैरेथ डेलानी ने 3 और लोर्कन टकर ने 2 छक्के लगाए।

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और हर्षित राणा ने दो-दो छक्के लगाए, जबकि तिलक वर्मा सिर्फ एक छक्का लगा सके। बड़े शॉट लगाने के लिए मशहूर भारतीय बल्लेबाज इस सीरीज में अपेक्षित असर नहीं छोड़ पाए।

क्र. खिलाड़ी मैच पारी रन चौके छक्के
1
तिलक वर्मा 2 2 74 6 1
2
लोर्कन टकर 2 2 65 7 2
3
हैरी टेक्टर 2 2 53 5 1
4
बेंजामिन कैलिट्ज़ 2 2 52 3 4
5
अभिषेक शर्मा 2 2 49 7 2
6
गैरेथ डेलानी 2 2 49 3 3
7
शिवम दुबे 2 2 45 3 2
8
जॉर्ज डॉकरेल 2 2 38 3 2
9
हर्षित राणा 2 2 29 2 2
10
अक्षर पटेल 2 2 29 1 0
11
रॉस अडेयर 2 2 28 3 2
12
टिम टेक्टर 2 2 22 3 1
13
श्रेयस अय्यर 2 2 13 2 0
14
ईशान किशन 2 2 13 1 0

आयरलैंड दौरे ने साफ कर दिया कि आईपीएल में छक्कों की बारिश करने वाले बल्लेबाजों को विदेशी परिस्थितियों में सफल होने के लिए अपनी तकनीक पर और काम करना होगा। इंग्लैंड दौरा अब सामने है और अगर बल्लेबाजों ने जल्दी सुधार नहीं किया तो वहां की चुनौती भारत के लिए और भी कठिन साबित हो सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+