कौन हैं ये खूबसूरत हसीना? जिसके लिए कोहली ने जारी किया सफाईनामा, कभी जुड़ा था गिल से नाम
Virat Kohli and Avneet Kaur Hindi: भारत के ही नहीं विश्व के बेस्ट क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वजह इस बार उनका कोई शतक नहीं हैं, बल्कि एक सफाईनामा है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर टीवी और फिल्मी जगत के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। जिसे देखने के बाद फैंस मजे भी ले रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं।
दरअसल विराट कोहली से इंस्टाग्राम पर भूलवश एक मशहूर टीवी अभिनेत्री की फोटो लाइक हो गई थी, जिसके बाद से लोग इस बारे में चर्चा करते इससे पहले कोहली ने एक बड़ा सा स्टेटमेंट जारी कर दिया।

जिसकी वजह से जो लोग कोहली की लाइक वाली बात नहीं भी जानते थे वो भी इससे अवगत हो गए और उस अभिनेत्री के बारे में जानकारी खोजने लगे, जिसकी फोटो को कोहली ने लाइक किया था।
'मैं सभी भ्रम को क्लीयर करना चाहता हूं'
मालूम हो कि वो अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर हैं, जिनकी फोटो के बारे में कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा-' मैं साफ तौर पर सभी भ्रम को क्लीयर करना चाहता हूं कि फीड को साफ करते वक्त ऐसा लग रहा है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर हो गया है।'
'लोग प्लीज बेवजह कुछ ना सोचें'
'हालांकि इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो बेवजह कुछ ना सोचें और ना ही कोई मतलब निकालें, चीजों को समझने के लिए शुक्रिया।'
'कोहली ने बीवी के डर से दी सफाई' (Virat Kohli and Avneet Kaur)
विराट की इस पोस्ट पर लोगों ने काफी मजे लिए है। एक यूजर ने लिखा है कि ' कोहली शादीशुदा है इसलिए डर गया', किसी ने लिखा कि ' बॉलरों की बैंड बजाने वाले कोहली ने बीवी के डर से दी सफाई।'
सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं जमकर मजे
इस तरह से कई कमेंट्स इस वक्त सोशल पर वायरल हो रहे हैं, हालांकि अभी प्रतिक्रिया उनकी नहीं आई, जिनकी वजह से ये सब हो रहा है, जी हां आपने सही समझा यहां बात हो रही है अवनीत कौर की, चलिए एक नजर डालते हैं अवनीत कौर के अब तक के सफर पर।

कौन हैं अवनीत कौर? (Virat Kohli and Avneet Kaur)
- 13 अक्टूबर 2001 में पंजाब के जालंधर में अवनीत कौर का जन्म हुआ था।
- वो टीवी इंडस्ट्री का काफी जाना-पहचाना नाम हैं।
- उन्होंने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स, झलक दिखला जा 5, मर्दानी, चंद्र नंदिनी, अलादीन - नाम तो सुना होगा, और टीकू वेड्स शेरू जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है।
- अवनीत कौर ने करियर की शुरुआत 2010 में ज़ी टीवी के डांस शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से की थी।
- 2014 में प्रदीप सरकार की मर्दानी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।
- वो अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।
- 2017 में, उन्होंने चंद्र नंदिनी में राजकुमारी चारुमति का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी।
- सब टीवी के अलादीन - नाम तो सुना होगा में सुल्ताना यास्मीन का किरदार निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुईं।
- शांतनु माहेश्वरी के साथ वो 'लव इन वियतनाम' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।
शुभमन गिल के साथ जुड़ा था नाम
दुबई में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की कुछ फोटो को अवनीत ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद उनका नाम शुभमन गिल के साथ जुड़ा था, हालांकि इस बारे में अवनीत और गिल दोनों में से किसी ने कोई सफाई नहीं दी थी।












Click it and Unblock the Notifications