Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव के फैन हुए CM नीतीश, दिया इतने लाख का इनाम, शेयर किया पुराना किस्सा
Vaibhav Suryavanshi: सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों तक केवल एक ही नाम गूंज रहा है और वो है बिहार के लाला वैभव सू्र्यवंशी का, जिसकी शतकीय पारी ने हर किसी का मन मोह लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ जिस तरह से सूर्यवंशी का बल्ला चला, उसे देखने के बाद तो 'गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट' सचिन तेंदुलकर भी झूमे बिना नहीं रह पाए।
14 साल की उम्र में आईपीएल में सैकड़ा जड़कर इतिहास रचने वाले वैभव का खेल देखने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी उनके फैन बन गए हैं। पहले उन्होंने वैभव को फोन पर बधाई दी और उसके बाद उसे 10 लाख का इनाम देने का ऐलान भी किया।

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से ट्ववीट किया है कि 'आईपीए के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के श्री वैभव सूर्यवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उन पर गर्व है।' ( ये कंटेट सीएम नीतीश कुमार के एक्स अकाउंट से लिया गया है)
सूर्यवंशी को 10 लाख रू की सम्मान राशि दी जाएगी
'वैभव सूर्यवंशी एवं उनके पिता जी से वर्ष 2024 में 1 अणे मार्ग में मुलाकात हुई थी तथा उस समय मैंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के पश्चात् फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई भी दी। बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राज्य सरकार द्वारा 10 लाख रू० की सम्मान राशि भी दी जाएगी। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।' ( ये कंटेट सीएम नीतीश कुमार के एक्स अकाउंट से लिया गया है)
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा (Vaibhav Suryavanshi)
आपको बता दें कि सोमवार को खेले गए मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा है, उन्होंने 38 गेंदों पर 101 रन बनाए थे, जिसमें 11 छक्के शामिल थे। ये किसी भी भारतीय प्लेयर का आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक है। यही नहीं, वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
एक नजर वैभव सूर्यवंशी के करियर पर (Vaibhav Suryavanshi)
- 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में जन्मे वैभव की उम्र मात्र 14 साल है।
- उन्होंने चार साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
- पटना के जेन एक्स क्रिकेट अकादमी से वैभव ने प्रशिक्षण लिया था।
- 12 साल 284 दिन की उम्र में उन्होंने रणजी ट्रॉफी खेली थी।
- नवंबर 2024 में, सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे।
- वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 13 साल की उम्र में ₹1.1 करोड़ (US$130,000) में खरीदा था।
- शतक जड़ने के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' के रूप में वैभव को 4 लाख रुपये मिले थे।
- जबकि एक लाख रुपये सबसे ज्यादा छक्के लगाने के और एक लाख रुपये 'स्ट्राइकर ऑफ द मैच' के रूप में मिले।












Click it and Unblock the Notifications