Arshdeep Singh Girlfriend: कौन हैं अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर? कैसे चुराया यॉर्कर किंग का दिल?

Arshdeep Singh Girlfriend: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच मैदान के साथ-साथ अब खिलाड़ियों की निजी जिंदगी तक पहुंच गया है। पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और जानी-मानी पंजाबी अभिनेत्री-मॉडल समरीन कौर (Samreen Kaur) इन दिनों अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं।

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल होने के बाद से ही फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भारतीय क्रिकेट का यह उभरता सितारा अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहा है? हालांकि, ग्लैमर और क्रिकेट के इस संभावित जुड़ाव पर अभी तक दोनों ही सितारों ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन इंटरनेट के जासूस फैंस ने सबूतों की झड़ी लगा दी है और लगातार यह दावा किया जा रहा है कि अर्शदीप और समरीन एक दुसरे को डेट कर रहे हैं।

Arshdeep Singh Girlfriend Samreen Kaur

कौन हैं समरीन कौर? (Who is Samreen Kaur)

समरीन कौर एक उभरती हुई पंजाबी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपने स्टाइलिश लुक और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पंजाबी म्यूजिक वीडियोज और डिजिटल कंटेंट के जरिए खास पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है, जहां वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका नाम क्रिकेटर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के साथ जुड़ने की खबरों के कारण भी चर्चा में आया, हालांकि इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Arshdeep and Samreen: स्नैपचैट फोटो से शुरू हुई चर्चा

ये चर्चा अर्शदीप सिंह की एक वायरल स्नैपचैट फोटो से शुरू हुई। इस तस्वीर में अर्शदीप किसी लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। फोटो में लड़की का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन हाथ पर बना एक खास टैटू फैंस की नजरों से नहीं बच सका। सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस टैटू की समरीन कौर की पुरानी तस्वीरों से मिला कर देखा, जिससे दावों को और बल मिला।

टैटू, नेल आर्ट और स्टाइल का कनेक्शन

फैंस ने केवल टैटू ही नहीं, बल्कि फोटो में दिख रहे नेल डिजाइन, एक्सेसरीज और स्टाइल का बारीकी से मिलाया किया है। कई यूजर्स का दावा है कि वायरल फोटो में दिख रहे हाथ के फीचर्स और नेल पेंट का शेड समरीन कौर के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से हूबहू मेल खाता है। इसी 'डिजिटल सबूत' ने अफवाहों की आग में घी डालने का काम किया है।

स्टेडियम में मौजूदगी ने बढ़ाई धड़कनें

सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि समरीन कौर की स्टेडियम में मौजूदगी ने भी इन चर्चाओं को हवा दी है। समरीन को हाल के मैचों के दौरान पंजाब किंग्स को चीयर करते हुए देखा गया। मुल्लांपुर और वानखेड़े जैसे मैदानों पर उनकी उपस्थिति को फैंस महज संयोग मानने को तैयार नहीं हैं।

मैदान पर अर्शदीप का जलवा, आज PBKS का बड़ा मुकाबला

इन तमाम अफवाहों के बीच अर्शदीप सिंह का पूरा ध्यान खेल पर है। वह पंजाब किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण की मुख्य कड़ी बने हुए हैं। आज, 16 अप्रैल को IPL 2026 का एक रोमांचक मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में सबकी नजरें अर्शदीप के प्रदर्शन पर होंगी।

फिलहाल, अर्शदीप और समरीन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आईपीएल के इस व्यस्त सीजन में खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसी खबरें अक्सर ट्रेंड करती हैं, लेकिन बिना किसी पुख्ता जानकारी के ये दावे केवल कयास ही माने जा रहे हैं। फैंस को अब बस उस पल का इंतजार है जब यह जोड़ी खुद अपने रिश्ते पर से पर्दा उठाएगी।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: टूटे हुए बदहाल स्टेडियम में मैच, फाइव स्टार वेन्यू की अनदेखी, कौनसा आईपीएल मैदान सबसे खराब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+