IPL 2026: टूटे हुए बदहाल स्टेडियम में मैच, फाइव स्टार वेन्यू की अनदेखी, कौनसा आईपीएल मैदान सबसे खराब

IPL 2026: दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग IPL जब अपने ग्लैमर और आधुनिकता का प्रदर्शन कर रही है, इंटरनेशनल लेवल के कई धांसू स्टेडियमों में इस इवेंट का आयोजन हो रहा है। कई टीमों के दो-दो घरेलू मैदान हैं। कुल 13 स्टेडियमों में इस बार आईपीएल हो रहा है।

इन सबके बीच राजस्थान का मुख्य केंद्र सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) अपनी जर्जर हालत के कारण सवालों के घेरे में है। 2026 सीजन के लिए आनन-फानन में की गई मरम्मत के बावजूद, इस स्टेडियम का बुनियादी ढांचा दर्शकों की सुरक्षा और अनुभव के साथ समझौता करता नजर आ रहा है। यह राजस्थान रॉयल्स का 19 सालों से घरेलू वेन्यू रहा है, अब गुवाहटी में कुछ मैच होने लगे हैं, इस बार चार मैच जयपुर में हैं।

sms stadium jaipur

जयपुर में कराया गया मरम्मत और रंग का कार्य

सवाई मानसिंह स्टेडियम का मौजूदा ढांचा आज के आधुनिक क्रिकेट युग में पूरी तरह से पुराना और जर्जर नजर आता है। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले यहां जो भी मरम्मत का काम कराया गया है, वह केवल एक बाहरी दिखावा या लीपा-पोती जैसा ही है। चार मैच होने के बाद कोई रखरखाव नहीं होगा और अगले आईपीएल में फिर से ऐसे ही मरम्मत कराई जाएगी।

झड़ता सीमेंट और खुली छत

वनइंडिया ने कुछ महीनों पहले ही स्टेडियम विजिट किया था। असलियत में सीटों के सीमेंट झड़ रही थी और स्टैंड्स कई जगहों से टूटे हुए हैं। इस स्टेडियम का पूरा ले-आउट और बनावट 90 के दशक की याद दिलाती है जो अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के सामने कहीं नहीं टिकती। छत के नाम पर यहां पूरी तरह ओपन स्टैंड्स हैं जिसकी वजह से चिलचिलाती गर्मी में प्रशंसकों का बैठना दूभर हो जाता है और बुनियादी सुविधाओं के मामले में यह किसी पुराने खंडहर जैसा ही नजर आता है।

sms stadium jaipur
Photo Credit: सवाई मानसिंह स्टेडियम

फाइव स्टार होटल वाले स्टेडियम की अनदेखी

दूसरी तरफ राजस्थान के नाथद्वारा में बना मिराज स्टेडियम एक ऐसा आधुनिक विकल्प है जो फाइव स्टार होटल से सीधे जुड़ा हुआ है और विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करता है। मिराज स्टेडियम जैसी फाइव स्टार सुविधाओं और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद प्रशासन का जयपुर के इस बूढ़े और जर्जर स्टेडियम में मैच कराने की जिद पालना समझ से परे है।

miraj stadium nathdwara
Photo Credit: नाथद्वारा का मिराज स्टेडियम

जयपुर में बन रहा है नया स्टेडियम

एक तरफ जहां दुनिया भर के स्टेडियम स्मार्ट और हाई-टेक हो रहे हैं, वहीं जयपुर के दर्शकों को पुराने ढांचे के बीच बैठकर मैच देखने पर मजबूर किया जा रहा है। यह न केवल प्रशंसकों के अनुभव को खराब करता है बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और राजस्थान की छवि के साथ भी एक बड़ा समझौता है। हालांकि जयपुर से दूर चौंप गांव में एक नया आधुनिक स्टेडियम बन रहा है लेकिन वह कब तक पूरा होगा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+