कौन हैं अबरार अहमद? भारतीय बल्लेबाजों के लिए क्यों हो सकते हैं वह खतरनाक
Who is Abrar Ahmed: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैम्पियंस ट्रॉफी मैच के दौरान पाक टीम के कुछ गेंदबाज चमक सकते हैं। उनमें एक नाम अबरार अहमद का भी है। वह भारतीय टीम के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं और इसके पीछे कारण भी है।
दुबई में पिच धीमी है और तेज गेंदबाजों की गेंद भी बल्लेबाजों के बल्ले पर गेंद उतनी गति से नहीं आती है। ऐसे में स्पिनरों के खिलाफ रन बनाना और ज्यादा मुश्किल काम हो जाता है। अबरार अहमद पाकिस्तानी टीम में शामिल मुख्य स्पिनर हैं और उनकी गेंदबाजी में वह दमखम है।

गौरतलब है कि अबरार अहमद का जन्म कराची में 11 सितम्बर 1998 को हुआ था। वह लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और गूगली उनका मुख्य हथियार है। इससे टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है। पिछले कुछ समय से विराट कोहली को लेग स्पिन के सामने आउट होते देखा गया है।
दो साल पहले अबरार ने अपना डेब्यू टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। पहले मैच में उन्होंने 7 विकेट लेते हुए धमाल मचा दिया। इसके बाद उनकी जगह सब जगह होने लगी। स्पिन विकेटों पर वह उम्दा साबित हो सकते हैं। वनडे में हालांकि वह ज्यादा नहीं खेले हैं।
एकदिवसीय क्रिकेट में अबरार ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं और 14 विकेट अपने नाम किये हैं। पारी में एक बार उन्होंने 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। दुबई की स्पिन पिच पर वह घातक साबित हो सकते हैं। दबाव बनाने की रणनीति के तहत वह अपना कमाल दिखा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications