रोहित शर्मा हटे तो कौन करेगा ODI कप्तान के तौर पर रिप्लेस? 3 धांसू खिलाड़ी इस दौड़ में शामिल
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने खेलते रहने का फैसला लिया है। इसी साल वनडे में उनकी कप्तानी के दौरान भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उनके संन्यास की अटकलें लग रही थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
खबरों के अनुसार रोहित वर्ल्ड कप 2027 तक खेल सकते हैं लेकिन कप्तान नहीं रहेंगे। यहां बड़ा सवाल यही है कि अगर रोहित कप्तानी नहीं करेंगे, तो एकदिवसीय कप्तान के तौर पर उनको रिप्लेस करने वाला प्लेयर कौन होगा।

हालांकि टीम इंडिया के पास कप्तान बनने की प्रतिभा रखने वाले कई खिलाड़ी हैं लेकिन उनमें से तीन के बारे में यहां जिक्र किया गया है, जो आने वाले समय में रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नज़र आ सकते हैं।
श्रेयस अय्यर
इस खिलाड़ी के पास आईपीएल में कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है और मिडिल ऑर्डर में वह भारतीय टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनको कप्तानी सौंपी जा सकती है। अय्यर ने केकेआर को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई थी। इसके अलावा पंजाब किंग्स को भी अपनी कप्तानी में इस साल आईपीएल के फाइनल तक पहुंचा दिया था।
शुभमन गिल
टेस्ट क्रिकेट में भारत का कप्तान बनने के बाद गिल का नाम अब वनडे कप्तानी के लिए भी उछाला जा रहा है। इंग्लैंड में उन्होंने कप्तानी करते हुए बैटिंग भी धाकड़ की है। गिल की कप्तानी में भारत ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी और लीड्स में भी प्रदर्शन शानदार रहा था। आईपीएल में कप्तानी का अनुभव भी उनके पास है। वह वनडे कप्तान बनने के लिए एक मजबूत दावेदार हैं।
ऋषभ पंत
तूफानी खिलाड़ी ऋषभ पंत अभी लम्बा खेलने वाले हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी भी की है। उनके पास लीडरशिप के गुण मौजूद हैं और सफ़ेद गेंद क्रिकेट में टीम इंडिया को आगे लेकर जा सकते हैं। वह भी रोहित शर्मा को रिप्लेस करने के लिए एक अहम दावेदार हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications