सपना टूटा है तो दिल कभी जलता है, बाबर आज़म का किसने तोड़ा ख्वाब, कौन है वो जिसने छीन लिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Babar Azam: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दर्शकों का एक ही नारा देखने को मिल रहा था। सभी 'बाबर'बाबर' चिल्ला रहे थे। मौका था पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले का। बाबर आज़म को देखने के लिए दर्शक वहाँ आते ही हैं और उम्मीदें भी काफी ज्यादा होती है।

बाबर आज़म के पास एक मौका था, जिससे वह वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर सकते थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में ऐसा होना था लेकिन वह नहीं कर पाए। बाबर के साथ ही उनके करोड़ों फैन्स का दिल भी टूट गया। हालांकि पाकिस्तान ने मैच अपने नाम कर लिया।

babar azam

दरअसल बाबर आज़म वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे फास्ट 6000 एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के बेहद करीब थे और लगभग इस कीर्तिमान तक पहुँच गए थे लेकिन महज 10 से पहले वह आउट हो गए और इस रिकॉर्ड को हासिल करने से वंचित रह गए।

Babar Azam बना सकते थे कीर्तिमान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उनको महज 33 रन बनाने थे लेकिन वह सिर्फ 23 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। अगर वह 33 रन बनाते तो, 122 वनडे पारियों में 6000 एकदिवसीय रन जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन जाते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाबर को निराशा हुई होगी। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज वियान मल्डर इस अपराध के दोषी हैं, जिहोने 23 के निजी स्कोर पर बाबर आज़म को पगबाधा आउट कर दिया।

Babar Azam के पास एक और मौका

यह कीर्तिमान दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है, एकदिवसीय में सबसे तेज 6000 रन अमला ने 123 पारियों में बनाए थे। बाबर आज़म अब अगले मैच में 10 रन बनाते हैं, तो रिकॉर्ड लिस्ट में तो आ जाएंगे लेकिन इकलौते बल्लेबाज नहीं होंगे। वह अमला के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आएँगे।

Babar Azam की टीम ने कर ली धांसू जीत

पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका ने 353 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे वे हासिल करने में सफल हो गए। रिजवान और सलमान आगा ने शतक जमाकर पाकिस्तान को 1 ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल करा दिया। टीम जीत गई लेकिन बाबर का व्यक्तिगत माइलस्टोन नहीं बन पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+