एशिया कप में किसने डाला सबसे लंबा ओवर? दिग्गज गेंदबाज के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड, कितनी गेंदों में हुआ ओवर खत्म

Asia Cup: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच पर इस बार सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है। भारतीय टीम के खेलने के निर्णय पर विरोध देखने को मिल रहा है। इस पर क्या फैसला होगा, यह आने वाले समय पर निर्भर करता है। एशिया कप में कई कारनामे भी हुए हैं।

आंकड़ों की बात हो, या फिर अनोखी चीजों की बात हो, एशिया कप में सब कुछ हुआ है। ऐसा ही एक कारनामा सबसे लंबे ओवर का भी है, जो एक दिग्गज गेंदबाज ने डाला था। लंबा ओवर डालना शर्मसार करने वाली बात होती है।

asia cup

पाकिस्तान से आने वाले एक गेंदबाज ने एशिया कप के दौरान सबसे लंबा ओवर डालने का शर्मनाक कारनामा किया है। खास बात यह भी है कि इस ओवर में रन भी काफी आए और गेंदबाज की बेइज्जती भी हुई। यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद सामी हैं।

साल 2004 में पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सामी ने एशिया कप के इतिहास का सबसे लंबा ओवर फेंका था। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने एक ओवर में 17 गेंदें डालीं, जिसमें सात वाइड और चार नो-बॉल शामिल थीं। इस ओवर में उन्होंने कुल 22 रन लुटा दिए थे। यह रिकॉर्ड अब भी कायम है, हालांकि इसमें कोई खुश होने वाली बात नहीं है।

मोहम्मद सामी का यह शर्मनाक कारनामा सिर्फ एशिया कप में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड में पहले नंबर पर है। एकदिवसीय क्रिकेट में उनके बाद किसी ने 17 गेंदों का कोई ओवर नहीं डाला, सामी रिटायर हो गए हैं लेकिन उनके साथ यह बेइज्जत करने वाला आंकड़ा आज भी जुड़ा है।

एकदिवसीय क्रिकेट में सामी के अलावा न्यूजीलैंड के डैरिल टफी ने भी एक बाद अपना ओवर काफी गेंदों के बाद पूरा किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2005 में खेले गए एकदिवसीय मैच में टफी दिशा से भटक गए। उन्होंने अपना ओवर कुल 14 गेंद डालने के बाद समाप्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+