IND vs CAN: कौन हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी जो आज पाकिस्तान के खिलाफ कनाडा टीम में खेल रहे हैं

PAK vs CAN: पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप में करो या मरो वाले मैच में कनाडा के खिलाफ मैदान पर उतरी है। पाक टीम को पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यूएसए और भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। कनाडा के खिलाफ मामला गंभीर हो जाता है।

सुपर आठ में जाने के लिए पाक टीम को जीतना जरूरी है। अब तक खेले गए दो मैचों में भारतीय कनेक्शन भी था। यूएस ने पाकिस्तान को पराजित किया, उसमें भारत के खिलाड़ी शामिल थे। इसके बाद भारतीय टीम ने उनको हरा दिया और आज कनाडा की टीम में भी भारत के खिलाड़ी हैं, उनके बारे में जानना जरूरी है। प्लेइंग 11 में 3 भारतीय है।

pak and can

नवनीत धालीवाल: कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत ओपनर बल्लेबाज हैं और यूएस के खिलाफ मैच में अर्धशतक जमाया था। वह भारत में चंडीगढ़ से आते हैं। भारत में भी वह छोटी उम्र का क्रिकेट खेले थे। बड़ा में 22 साल की उम्र में परिवार के साथ कनाडा चले गए। उन्होंने कनाडा के लिए 2019 में डेब्यू किया था। इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने साल 2024 में डेब्यू किया। कनाडा में उनके पिता गैस स्टेशन के मालिक हैं।

प्रगट सिंह: एक और भारतीय और उनका ताल्लुक भी पंजाब से है। प्रगट सिंह का जालंधर से आते हैं। वह युवराज और हरभजन के साथ पंजाब के लिए खेले हैं। अंतिम बार वह पंजाब के लिए 2017 में खेले थे और बाद में कनाडा चले गए। साल 2022 में प्रगट ने कनाडा की टीम के लिए डेब्यू किया था। टी20 के बाद अगले ही साल उनको वनडे में भी खेलने का मौका मिल गया।

श्रेयस मोव्वा: यह क्रिकेटर कनाडा की टीम से विकेटकीपर के तौर पर खेलते हैं। वह उपकप्तान भी हैं। उनका जन्म भी भारत में हुआ है। अन्य खिलाड़ियों की तरह उन्होंने क्रिकेट के लिए विदेश का रुख नहीं किया था। वह पढने के लिए यूएस चले गए थे। पेशे से वह इंजीनियर हैं। वह मोंट्रियल की कॉनकोर्डिया यूनिवर्सिटी में पढने गए थे। साल 2021 में उन्होंने कनाडा के लिए डेब्यू किया। एक और भारतीय दिलप्रीत बाजवा भी कनाडा की टीम में हैं लेकिन वह पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+