नीरज चोपड़ा सेना की कौनसी रेजिमेंट में हैं शामिल? क्या बंदूक उठाकर पाकिस्तान को ठोकने जाएंगे
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच क्लासिंग इवेंट रद्द किया है। यह भारत में ही खेला जाना था। नीरज चोपड़ा ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस इवेंट को टाल दिया और फैन्स इस कदम के बाद उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
उनसे ऐसे फैसले की उम्मीद भी थी क्योंकि नीरज खुद भी सेना में शामिल हैं। सेना में रहते हुए वह देश के लिए खेलते हैं और ओलंपिक में दो बार मेडल हासिल करने में सफल रहे हैं, उनमें से एक तो गोल्ड मेडल भी शामिल है। नीरज सेना में है, यह सब जानते हैं लेकिन उनकी रेजिमेंट के बारे में कम लोग जानते होंगे।

नीरज चोपड़ा भारत की सबसे पुरानी रेजिमेंट से आते हैं और देश की सेना के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े हुए हैं। वह राजपुताना राइफल्स से आते हैं, जो देश की सबसे पुरानी रेजिमेंट है। अंग्रेजों के समय स्थापित हुई इस रेजिमेंट की पहली बार स्थापना 1775 में हुई। पहले से पांचवीं और नौवीं बॉम्बे सिपाही के नाम से जाना गया। 1921 में भारतीय सेना में शामिल किया गया।
इस रेजिमेंट को राजपूतों के लिए बनाया गया था लेकिन बाद में अन्य जातियों के सिपाहियों को भी इसमें शामिल किया जाने लगा। नीरज चोपड़ा इस रेजिमेंट में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। हालांकि वह सेना के साथ ज्यादा समय नहीं रहते क्योंकि ट्रेनिंग के लिए उनको बाहर रहना होता है।
एक दिन पहले ही नीरज ने राजपुताना राइफल्स का हौसला बढ़ाने वाला संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अपनी रेजिमेंट को कहा कि पूरा देश आपके साथ है। इसके बाद उन्होंने इस रेजिमेंट के युद्ध उद्घोष का आह्वान भी किया। इसमें उन्हों राजा रामचंद्र की जय कहा। रेजिमेंट के सिपाही युद्ध में यही बोलते हैं।
Neeraj Chopra वॉर में बुलाये जा सकते हैं?
नीरज चोपड़ा सेना में शामिल हैं और वह खेल के लिए बाहर रहते हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर उनको युद्ध में बुलाया जा सकता है। वह धोनी और सचिन की तरफ टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा नहीं हैं। उनको वॉर कंडीशन में देश की सेवा करने के लिए बुलाने का ऑर्डर दिया जा सकता है।
Neeraj Chopra की हाल ही में हुई शादी
जनवरी में ही एक प्राइवेट कार्यक्रम में नीरज चोपड़ा ने शादी की थी। उनकी पत्नी का नाम हिमानी हैं, जो नीरज की तरह एथलीट रही हैं। वह फ्रेंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट कोच भी रही हैं। नीरज और हिमानी एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे और अंत में शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications