IND vs BAN: कौन हैं ये तीन भारतीय खिलाड़ी? जिनको कानपुर टेस्ट के बीच में किया गया टीम से बाहर
India vs Bangladesh: कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच चल रहा है। चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर लीड लेते हुए पारी घोषित कर दी और मेहमान टीम के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास किया।
चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बड़ा बीसीसीआई की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया। कुछ प्लेयर्स को टेस्ट के बीच में ही बाहर कर दिया गया। तीन खिलाड़ी बाहर किये गए। हालांकि ये प्लेयर्स प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे लेकिन टीम में मौजूद थे।

दरअसल ईरानी कप मैच के लिए कुछ खिलाड़ी टीम से रिलीज किये गए हैं। बीसीसीआई ने एक्स के माध्यम से इस बारे में जानकारी प्रदान की है। बीसीसीआई ने बताया कि सरफराज, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को कल से लखनऊ में शुरू होने वाले ईरानी कप मैच के लिए रिलीज कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सरफराज खान को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई। केएल राहुल को एक बार फिर से टीम में शामिल किया गया था। इस वजह से उनको बाहर ही बैठना पड़ा। सरफराज खान मुंबई के लिए ईरानी कप में खेलेंगे। मुंबई और शेष भारत के बीच ईरानी कप का मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यह मुकाबला हो रहा है।
टीम इंडिया में ऋषभ पंत शामिल हैं, ऐसे में ध्रुव जुरेल को जगह मिलना मुश्किल काम था। ध्रुव जुरेल को भी अब रिलीज कर दिया गया ताकि वह ईरानी कप में खेल पाएं।












Click it and Unblock the Notifications