'ओह भाई कौन सा नशा किया है,' ट्विटर पोस्ट में गलती पर फैन्स ने किया BCCI को ट्रोल
बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट से सम्बंधित एक पोस्ट ट्विटर पर शेयर की थी। इसमें कुछ गलती के कारण लोगों ने एडमिन को ट्रोल करना शुरू कर दिया और यह भी कहा कि कौन सा ड्रग लिया है।

CK Nayudu Trophy: गलतियाँ इंसान से होती है और हर क्षेत्र में होती है। क्रिकेट में मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह गलतियाँ देखी जाती रही हैं। फैन्स और क्रिकेट को फॉलो करने वाले लोग इन गलतियों की तरफ इशारा भी करते हैं। कई बार ऐसे मौके भी आते हैं जब लोग एक छोटी गलती के लिए भी ट्रोल करते हैं। ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ने वाले लोग भी काफी हैं और क्रिकेट को लेकर ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं। ऐसा ही कुछ भारतीय घरेलू क्रिकेट में हुई एक गलती के कारण देखने को मिला। (Photo: BCCI)
घरेलू क्रिकेट में सीके नायडू ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के बीच मैच में ट्विटर पर प्लेइंग इलेवन पोस्ट करने में हुई गलती का लोगों ने फायदा उठाया। इस पोस्ट में टीम के चार खिलाड़ियों का नाम था। इसके बाद ट्रोल करने वालों ने यहां तक कह दिया कि कौन सा नशा किया है। ट्रोल ने इस इंसानी गलती का फायदा उठाते हुए ट्विटर पर कुछ बातें लिखी।
पोस्ट पर लोगों मजे लिये, एक यूजर ने कहा कि एडमिन जल्दी जाग जाओ। एक यूजर ने इससे भी आगे जाते हुए पूछ लिया कि कौन से ड्रग का नशा किया है। हालंकि यह एक ग्राफिक में हुई गलती थी जहाँ ग्यारह के बजाय 4 ही खिलाड़ियों का नाम शामिल था।
मुकाबला जम्मू के जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में खेला जा रहा है। बीसीसीआई की जानकारी के अनुसार मैच में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और 3 विकेट पर 267 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया था। जम्मू-कश्मीर ने राजस्थान के गेंदबाजों का बेहतरीन तरीके से सामना किया और रन भी बोर्ड पर लगाए। हालांकि शुरुआत में जम्मू-कश्मीर ने 32 रनों के कुल स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे।
जम्मू-कश्मीर प्लेइंग इलेवन
Recommended Video
आर्य ठाकुर, ज्याद नजीर, कन्हैया वाधवान (कप्तान), कँवलप्रीत सिंह, सुभम सिंह पुंडीर, लोन नासिर मुजफ्फर, मुजतबा यूसुफ, रणजोत सिंह, रिधम (विकेटकीपर), विशाल कुमार, और मनित।












Click it and Unblock the Notifications