बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप में कौन सा देश खेलेगा? रिप्लेसमेंट के लिए तैयार खड़ी है यह धांसू टीम

T20 World Cup 2026: ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से ठीक पहले क्रिकेट गलियारों में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। खबर है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) टूर्नामेंट से नाम वापस लेने पर विचार कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह कौन सी टीम लेगी?

आईसीसी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध किया है लेकिन बात नहीं बन पाई है। अगर बांग्लादेश पूरी तरह से बाहर होता है तो एक नई टीम के लिए जगह बन सकती है। जिसके बारे में जानना जरूरी है।

t20 world cup 2026

रैंकिंग में कौन सी टीम का दबदबा

​आईसीसी (ICC) के नियमानुसार, यदि कोई मुख्य टीम टूर्नामेंट से हटती है, तो उनकी जगह लेने का पहला अधिकार उस टीम का होता है जो आधिकारिक T20 रैंकिंग में सबसे ऊपर हो और पहले से क्वालीफाई न कर पाई हो, अभी स्कॉटलैंड के पास मौका है।

स्कॉटलैंड की मौजूदा स्थिति

स्कॉटलैंड इस समय ICC T20 रैंकिंग में 14वें स्थान पर है। स्कॉटलैंड जुलाई 2025 के यूरोपियन क्वालीफायर में इटली और जर्सी से हारकर बाहर हो गया था, जो एक बड़ा उलटफेर था। लेकिन रैंकिंग के मामले में वे अभी भी कई क्वालीफाइड टीमों (जैसे इटली, ओमान, और पापुआ न्यू गिनी) से बहुत आगे हैं।

ICC के पास मौजूद दो विकल्प

​अगर बांग्लादेश ऑप्ट-आउट करता है, तो ICC के पास दो रास्ते होंगे। रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को सीधा प्रवेश मिलेगा क्योंकि वे टॉप-15 का हिस्सा हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के नहीं खेलने पर टीमों को वॉक ओवर देने का भी एक विकल्प मौजूद है। उससे अन्य टीमों को सीधे पॉइंट्स मिल जाएंगे।

आईसीसी का मूड क्या है

आईसीसी ने फिलहाल बांग्लादेश से यही कहा है कि वे अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करें। बांग्लादेश के अलावा अन्य टीमों का शेड्यूल भी बिगड़ने वाला है। इस वजह से आईसीसी अब शेड्यूल में किसी भी तरह का कोई बदलाव करने के मूड में नजर नहीं आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+