किस ऑलराउंडर के सामने बार-बार पस्त हुए 'फैब-4', ना जडेजा ना बेन स्टोक्स, जानें कौन है इस मामले में नंबर 1
Ashes 2023: टेस्ट क्रिकेट की मौजूदा पीढ़ी में फैब-4 का अपना ही जलवा है। इस दौरान बाबर आजम अपनी मौजूदगी लगातार दर्ज करे रहे हैं। उस्मान ख्वाजा का बल्ला भी बोल रहा है, ट्रेविस हेड ने भी अपनी गूंज सुनाई है और मार्नश लाबुशेन को तो अगला बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज माना जाता है।
इन सब चीजों के बावजूद फैब-4 क्रिकेट की वो पीढ़ी है, जो सचिन तेंदुलकर के रिटायरमेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट में सुपर स्टार के तौर पर स्थापित हुई। इनको देखने के लिए लोग आए और यह ये अपनी टीम के कप्तान भी साबित हुए। ये खिलाड़ी हैं जो रूट, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली और केन विलियमसन।

बेन स्टोक्स ने किया स्टीव स्मिथ को आउट-
एशेज में जो रूट और स्टीव स्मिथ खेल रहे हैं, जिसमें जो रूट ने पहली पारी में शतक लगा दिया है, लेकिन स्टीव स्मिथ दूसरी पारी में बेन स्टोक्स के हाथों आउट हो गए। बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी में वापसी करते हुए 59 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे स्टीव स्मिथ को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
स्मिथ की हैरानी का ठिकाना नहीं था लेकिन जब रिव्यू लिया गया तो गेंद विकेट पर लग रही थी और ठोस बल्लेबाज को निराशा में ही सही, पर पवेलियन लौटना पड़ा। बेन स्टोक्स के लिए यह एक सरप्राइज विकेट था क्योंकि स्टीव स्मिथ बड़े-बड़े गेंदबाजों के हाथों आउट नहीं होते, फिर ऑलराउंडर गेंदबाजों की क्या ही बिसात है?
किस ऑलराउंडर के सामने बार-बार पस्त हुए 'फैब-4'
ऐसे में यह जानना दिलचस्पी हो सकता है कि आधुनिक समय में कौन से ऑलराउंडर गेंदबाजों ने फैब-4 को सबसे ज्यादा शिकार बनाया है। यहां पर ना तो बेन स्टॉक्स नंबर वन है, ना ही रवींद्र जडेजा, बल्कि टॉप पर कोई और ही है। आपको बता दें, रवींद्र जडेजा ने अभी तक 14 बार अपनी गेंदबाजी से फैब-4 का शिकार किया है।
बेन स्टोक्स ने 11 बार फैब-4 को अपनी गेंदबाजी से चलता किया है, लेकिन यह भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने इन टॉप-4 बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर जमकर मचाया है और 18 बार उनको चलता किया है।
18 बार फैब-4 को आउट करने वाला ऑलराउंडर
अश्विन कोहली की टीम नहीं खेलते हैं, इसलिए उन्होंने 18 बार केन विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ को आउट किया है। बाकी ऑलराउंडर की लिस्ट में नंबर चार पर मोईन अली है जिन्होंने 10 बार फैब-4 को चलता किया। वेस्टइंडीज के आलराउंडर जेसन होल्डर ने 7 बार ऐसा किया और बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने 5 बार ऐसा किया है। (आंकड़ो का सोर्स- @Arnavv43 ट्विटर)
इस लिस्ट में ध्यान देने वाली बात यह है कि बेन स्टोक्स और जेसन होल्डर ही तेज गेंदबाज ऑलराउंडर है, बाकी सभी स्पिनर है और भारत की पिचों पर अश्विन के सामने टिकना किसी भी बल्लेबाज के लिए आमतौर पर मुश्किल होता है।
टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता था स्मिथ का विकेट-
एशेस सीरीज के पहले मैच में स्टीव स्मिथ का विकेट टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता था, लेकिन ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी ने जिस तरह से उस्मान ख्वाजा का साथ दिया, वह ऑस्ट्रेलिया की वापसी करने के लिए काफी था। कंगारुओं ने दूसरे दिन स्टंप की समाप्ति तक 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना दिए थे और वे इंग्लैंड के 393 रनों के टारगेट से केवल 82 रन ही पीछे हैं।












Click it and Unblock the Notifications