'भारत-पाकिस्तान मैच हो या ना हो,' वसीम अकरम का बड़ा दावा, एशिया कप पर क्या बोल गए?
India vs Pakistan: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितम्बर को होना प्रस्तावित है लेकिन इस पर काफी बवाल देखने को मिल रहा है। भारत में इस मैच का बहिष्कार करने की मांग तेजी से उठ रही है और हर दिन सोशल मीडिया पर बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया जाता है।
इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम की तरफ से बयान आया है। उनका मानना है कि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से खेले या ना खेले लेकिन टूर्नामेंट जारी रहना चाहिए। एक पॉडकास्ट के दौरान अकरम ने इस पर अपनी बात रखी।

अकरम ने कहा कि एशिया कप का शेड्यूल आ चुका है और इस पर काफी विरोध हो रहा है। लेकिन हम पाकिस्तान में शांत हैं। हम खेलें या न खेलें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। खेल चलता रहना चाहिए। अकरम ने द्विपक्षीय सीरीज को लेकर भी बयान दिया है।
उनका मानना है कि मैं अपने जीवनकाल में भारत और पाकिस्तान के बीच एक टेस्ट सीरीज देखने की उम्मीद कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं कोई राजनेता नहीं हूं। हर कोई अपने देश के प्रति प्यार करता है। वे अपने देश से और हम अपने देश से प्यार करते हैं। हमें बात करते समय निचले स्तर पर नहीं उतरना चाहिए। अपने देश की सफलताओं पर गर्व करें, और पाकिस्तान भी ऐसा ही करता है, ठीक वैसे ही जैसे भारत करता है। हालांकि, यह कहना आसान है, पर इसे करना आसान नहीं।
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच का विरोध पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के कारण हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान की जमकर कुटाई की थी। भारतीय फैन्स पाकिस्तान का पूर्ण बहिष्कार चाहते हैं।
एशिया कप का आगाज 9 सितम्बर को हो जाएगा लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच 14 सितम्बर को खेला जाएगा। बीसीसीआई की जमकर आलोचना हो रही है। टीम इंडिया की घोषणा हो गई है। हो सकता है कि मैच का दिन करीब आने के बाद बीसीसीआई खेलने से मना कर दे।












Click it and Unblock the Notifications