IND vs USA: कहाँ हैं उन्मुक्त चंद जो भारत छोड़ अमेरिका से खेलने गए लेकिन वर्ल्ड कप में नहीं मिली जगह
IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और यूएस के बीच मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया इस इवेंट में अब तक अपने दो मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है। भारतीय टीम एक मैच और जीत लेती है, तो अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लेगी। टीम इंडिया सुपर आठ के बेहद करीब है।
पहली बार खेलते हुए यूएस ने बड़ा धमाका करते हुए पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीम को हराते हुए हैरान करने वाला कार्य कर दिया। यूएस भी अब सुपर आठ के करीब है। दो मैचों में जीत दर्ज कर यूएस ने भी धांसू प्रदर्शन किया है।

यूएस की टीम में भारत के भी कई खिलाड़ी हैं। उनके कप्तान मोनांक पटेल भी भारत से हैं। वह गुजरात से यूएस गए थे। उनकी तरह कई और खिलाड़ी भी वहां गए थे। उनमें से एक थे उन्मुक्त चंद, जो 2012 अंडर 19 वर्ल्ड कप के हीरो थे, भारत को उन्होंने जीत दिलाई थी।
टीम इंडिया में मौके नहीं मिलने पर वह देश छोड़कर यूएस चले गए थे। वहां से खेलने की संभावना तलाशने वाले उन्मुक्त चंद अमेरिकी लीग माइनर क्रिकेट लीग में सिलिकन वैली स्ट्राइकर्स से खेलना शुरू कर दिया। बाद में वह बिग बैश लीग में भी खेलने गए। बीबीएल में खेलने वाले वह पहले भारतीय बन गए।
इसके बाद उनको अमेरिकी टीम में जगह मिलने की उम्मीद थी। साल 2024 में वह टीम में शामिल होने की योग्यता हासिल कर लेते हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप की घोषणा होती है, तो उनका नाम ही नहीं होता है। उनकी इच्छा थी कि वह अमेरिका से भारत के खिलाफ खेलेंगे।
हालांकि चंद को मौका क्यों नहीं मिल पाया, इसकी कोई वजह सामने नहीं आई लेकिन अभी सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है। वह अमेरिकी टीम से खेल सकते हैं। भविष्य के लिए उनके पास मौके रहेंगे। अभी उनकी उम्र भी 31 साल ही है।
उन्मुक्त चंद ने कहा था कि भारत से रिटायर होने के बाद मेरा लक्ष्य यही था कि मैं भारतीय टीम के सामने खेलूँगा। मैं खुद को दुनिया की बेस्ट टीम के सामने टेस्ट करना चाहता था। अमेरिकी टीम में जगह नहीं मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि यह कुछ अजीब ही हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications