IND vs WI 2nd ODI: सोनी लिव या हॉटस्टार पर नहीं, इस ऐप पर देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 23 जुलाई। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है और दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा।

ऐसे में यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होगी। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में...
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 24 जुलाई को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में स्थित क्वीन्स पार्क मैदान पर खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच शाम सात बजे शुरू होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच किस चैनल पर देखा जा सकता है?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर देखा जा सकता है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरे मैच मोबाइल पर फैनकोड एप के माध्यम से देख सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज को देखने के लिए आपको 99 रुपये चुकाने होंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
- वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), शमरह ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जेडेन सील्स।












Click it and Unblock the Notifications