Road Safety World Series: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं टूर्नामेंट, पढ़ें सभी टीमों का स्क्वॉड-देखें शेड्यूल

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 की शुरुआत कल यानी शनिवार, 10 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने जा रही है। पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 9 सितंबर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 की शुरुआत कल यानी शनिवार, 10 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने जा रही है। पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा। पिछले सीजन की विजेता इंडिया लीजेंड्स की कमान सचिन तेंदुलकर जबकि दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की कमान जोंटी रोड्स के हाथों में होगी। 22 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 4 शहरों (कानपुर, इंदौर, देहरादून और रायपुर) में खेले जाएंगे। आइए जानते हैं फैंस इस सीरीज को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। साथ ही पढ़ें टूर्नामेंट का शेड्यूल और सभी टीमों का स्क्वॉड।

कब, कहां और कैसे देखें

कब, कहां और कैसे देखें

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ज्यादातर मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। वहीं कुछ मैच दोपहर 3:30 बजे से भी खेले जाएंगे। आईपीएल की तरह ही यहां भी डबल हेडर मैच देखने को मिलेंगे। टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट Colors Cineplex, Colors Cineplex Superhits और Sports18 Khel पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Jio TV और Voot पर होगी।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की टीमें

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की टीमें

  • न्यूजीलैंड लीजेंड्स
  • इंडिया लिजेंड्स
  • आस्ट्रेलिया लीजेंड्स
  • श्रीलंका लीजेंड्स
  • वेस्टइंडीज लीजेंड्स
  • दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स
  • इंग्लैड लीजेंड्स
  • बांग्लादेश लीजेंड्स
टूर्नामेंट का शेड्यूल

टूर्नामेंट का शेड्यूल

ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर

  • 10 सितंबर, शाम 7:30 बजे: इंडिया लीजेंड्स इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स
  • 11 सितंबर, दोपहर 3:30 बजे: बांग्लादेश लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स
  • 11 सितंबर, शाम 7:30 बजे: श्रीलंका लीजेंड्स बनाम ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स
  • 12 सितंबर, शाम 7:30 बजे: न्यूजीलैंड लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स
  • 13 सितंबर, शाम 7:30 बजे: इंग्लैंड लीजेंड्स बनाम श्रीलंका लीजेंड्स
  • 14 सितंबर, शाम 7:30 बजे: इंडिया लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स
  • 15 सितंबर, शाम 7:30 बजे: बांग्लादेश लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स

होल्कर स्टेडियम, इंदौर

  • 17 सितंबर, दोपहर 3:30 बजे: इंग्लैंड लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स
  • 17 सितंबर, शाम 7:30 बजे: श्रीलंका लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स
  • 18 सितंबर, दोपहर 3:30 बजे: ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स
  • 18 सितंबर, शाम 7:30 बजे: इंडिया लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स
  • 19 सितंबर, शाम 7:30 बजे: इंग्लैंड लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून

  • 21 सितंबर, शाम 7:30 बजे: इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स
  • 22 सितंबर, शाम 7:30 बजे: वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स
  • 23 सितंबर, शाम 7:30 बजे: ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स
  • 24 सितंबर, शाम 7:30 बजे: इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स
  • 25 सितंबर, दोपहर 3:30 बजे: श्रीलंका लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स
  • 25 सितंबर, शाम 7:30 बजे: ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर

  • 27 सितंबर, दोपहर 3:30 बजे: श्रीलंका लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स
  • 27 सितंबर, शाम 7:30 बजे: इंग्लैंड लीजेंड्स बनाम ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स
  • 28 सितंबर, शाम 7:30 बजे: सेमीफाइनल 1
  • 29 सितंबर, शाम 7:30 बजे: सेमीफाइनल 2
  • अक्टूबर 1, 7:30 बजे: फाइनल
सभी टीमों का स्क्वॉड

सभी टीमों का स्क्वॉड

  • इंडिया लीजेंड्स: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, राजेश पवार और राहुल शर्मा।
  • न्यूजीलैंड लीजेंड्स: रॉस टेलर (कप्तान), जैकब ओरम, जेमी हाउ, जेसन स्पाइस, काइल मिल्स, स्कॉट स्टायरिस, शेन बॉन्ड, डीन ब्राउनली, ब्रूस मार्टिन, नील ब्रूम, आरोन रेडमंड, एंटोन डेविच, क्रेग मैकमिलन, गैरेथ हॉपकिंस, और हामिश बेनेट।
  • ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स: शेन वॉटसन (कप्तान), एलेक्स डूलन, बेन डंक, ब्रैड हॉज, ब्रैड हैडिन, स्टुअर्ट क्लार्क, ब्रेट ली, ब्राइस मैकगेन, कैलम फर्ग्यूसन, कैमरन व्हाइट, जॉर्ज हॉरलिन, जेसन क्रेजा, जॉन हेस्टिंग्स, डिर्क नानेस, नाथन रियरडन , और चाड सेयर्स।
  • वेस्टइंडीज लीजेंड्स: ब्रायन लारा (कप्तान), डेंज़ा हयात, देवेंद्र बिशू, ड्वेन स्मिथ, जेरोम टेलर, किर्क एडवर्ड्स, मार्लन इयान ब्लैक, नरसिंह देवनारिन, सुलेमान बेन, डैरेन पॉवेल, विलियम पर्किन्स, डेरियन बार्थले, डेव मोहम्मद और क्रिश्मर सैंटोकी।
  • इंग्लैंड लीजेंड्स: इयान बेल (कप्तान), निकोलस कॉम्पटन, फिल मस्टर्ड, क्रिस ट्रेमलेट, डैरेन मैडी, डैरेन स्टीवंस, जेम्स टिंडल, रिक्की क्लार्क, स्टीफन पैरी, टिम एम्ब्रोस, दिमित्री मस्कारेनहास, क्रिस शॉफिल्ड, जेड डर्नबैक, मल लॉय।
  • श्रीलंका लीजेंड्स: तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), कौशल्या वीररत्ने, महेला उदावटे, रुमेश सिल्वा, असेला गुणरत्ने, चमारा सिल्वा, इसुरु उदाना, चमारा कपुगेदेरा, चमिंडा वास, चतुरंगा डी सिल्वा, चिंताका जयसिंघे, धम्मिका प्रसाद, दिलरुवन परेरा, ईशान जयरत्ने, जीवन मेंडिस, नुवान कुलसेकरा, सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा, थिसारा परेरा।
  • साउथ अफ्रीका लीजेंड्स: जोंटी रोड्स (कप्तान), एल्विरो पीटरसन, एंड्रयू पुटिक, एडी ली, गार्नेट क्रूगर, हेनरी डेविड्स, जैक्स रूडोल्फ, जोहान बोथा, जे वान डे वाथ, लांस क्लूजनर, एल नॉरिस जोन्स, मखाया एनटिनी, मोर्ने वान विक, टी तशाबाला, वर्नोन फिलेंडर, जेडर डी ब्रुइन।
  • बांग्लादेश लीजेंड्स: शहादत हुसैन (कप्तान), अब्दुर रज्जाक, आलमगीर कबीर, आफताब अहमद, आलोक कपाली, मामुन-उर-रशीद, नज़्मुस सादात, धीमान घोष, डोलर महमूद, खालिद मशूद, मोहम्मद शरीफ, महराब हुसैन, इलायस सनी, मोहम्मद नज़ीमुद्दीन, अबुल हसन, तुषार इमरान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+