Rohit Sharma: 'मेरा क्या नाम है...', गंभीर समस्या के शिकार हैं भारत के हिटमैन, बीवी संग हो सकता था पंगा

Rohit Sharma: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 66 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन इसके बावजूद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबके दिलों पर छाए हुए हैं क्योंकि इस मैच के जरिए उन्होंने वो कीर्तिमान स्थापित किया, जिसे आज तक कोई भी हासिल नहीं कर पाया था।

Rohit Sharma

दरअसल भारत के 'हिटमैन' रोहित ने राजकोट वनडे में 6 छक्के लगाए और इसके बाद ही वो 550 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

गंभीर समस्या के शिकार हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया के तो सरताज हैं ही लेकिन आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि 'टीम इंडिया का ये सितारा बहुत बड़ी समस्या से ग्रसित है और इसकी वजह से वो अक्सर कुछ फनी हरकतें भी कर देते हैं।' दरअसल रोहित शर्मा को भूलने की बीमारी है, जिसके चलते वो ऐसी चीजें कर जाते हैं, जिसे सुनकर और देखकर केवल लोगों को हंसी आती है।

'मेरा क्या नाम है..' याद होगा

आपको मशहूर फिल्म The Great Gambler का लोकप्रिय गाना 'मेरा क्या नाम है..' याद होगा, वो पूरी तरह से यहां रोहित शर्मा पर फिट होता है।

वेडिंग रिंग भी भूल चुके हैं रोहित शर्मा

हालांकि रोहित शर्मा फिल्म के गाने की तरह अपना नाम तो नहीं भूलते हैं लेकिन वो पासपोर्ट,आईफोन, पर्स और अपनी वेडिंग रिंग तक को भूल चुके हैं, यहां तक कि वो एक बार ये भी भूल गए थे कि टॉस जीतने के बाद उन्हें टीम के लिए क्या फैसला लेना है।

टॉस जीतने के बाद ये भूल गए कि करना क्या है?

दरअसल जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए एक वनडे मैच में रोहित शर्मा टॉस के दौरान अपना फैसला ही भूल गए। जिसके बारे में उन्होंने खुद कहा था कि 'उन्हें भूलने की बीमारी है।'

रोहित शर्मा अपना पासपोर्ट ही होटल में भूल गए

अभी हाल ही में खबर आई थी कि एशिया कप के फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया जब भारत वापस आने के लिए एयरपोर्ट जाने वाली बस में बैठ रही थी, तब रोहित शर्मा अपना पासपोर्ट ही होटल में भूल गए थे, ये तो अच्छा था कि पासपोर्ट उन्हें बस में बैठते ही याद आ गया था और फिर होटल स्टॉफ की मदद से उन तक समय से पहुंचा भी दिया गया था, जिसके बाद रोहित टीम इंडिया के साथ इंडिया लौट पाए थे।

9 साल पहले विराट कोहली ने किया था खुलासा

मालूम हो कि आज से 9 साल पहले विराट कोहली ने एक इंटरव्यू दिया था कि 'रोहित को जबरदस्त भूलने की बीमारी है। वो आईफोन, आईपैड , पर्स और पासपोर्ट अक्सर भूल जाते हैं। उन्हें तो लोगों की बातें भी याद नहीं रहती हैं।'

बीवी संग हो सकता था पंगा

तो वहीं रोहित ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि 'वह एक बार वेडिंग रिंग भूल गए थे, जिसके चलते कितना पंगा होता इस बात को सोचकर भी वो आज भी हिल जाते हैं।'

उमेश यादव की रिंग देखकर याद आई अपनी RING

दऱअसल उन्होंने बताया था कि 'मुझे रिंग पहनने की आदत नहीं थी, नई-नई शादी हुई थी इसलिए रिंग पहना था लेकिन मैं हर रोज रात में इसे निकालकर सोता था। एक बार मैं किसी टूर पर था, होटल के कमरे में मैंने रात को सोते वक्त रिंग निकाल दी थी और सुबह पहनना भूल गया और जाकर बस में बैठ गया कि तभी अचानक मेरी नजर एयरपोर्ट पहुंचने से पहले उमेश यादव की रिंग पर पड़ी और मुझे अपनी रिंग याद आई।'

हरभजन सिंह ने की थी मदद

'जिसके बाद मैं बहुत परेशान हो गया, मैंने ये बात अपने सीनियर खिलाड़ी हरभजन सिंह को धीरे से बताई क्योंकि और किसी को बताता तो वो लोग काफी हंसी उड़ाते लेकिन भज्जी ने मेरी मदद की और होटल स्टॉफ के जरिए मुझ तक रिंग पहुंचाई।'

पत्नी रितिका करती हैं पूछ-ताछ

इस घटना के बाद रोहित कभी रिंग नहीं उतारते। वह अपने टीम के साथियों को कह चुके हैं होटल से निकलने से पहले उन्हें सबकुछ को लेकर याद दिला दिया करें। साथ ही पत्नी रितिका भी उनसे फोन पर एक बार सबकुछ पूछ लेती हैं लेकिन जब कहीं चूक होती है तो रोहित से कुछ ना कुछ छूट ही जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+