जब रिवाबा जडेजा ने ससुर को दिया था मुंह तोड़ जवाब, जानें किस मामले में हुई थी बड़ी जंग
Rivaba Jadeja: रविन्द्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा अपना सुखद जीवन बिता रहे थे, तभी उनकी जिंदगी में एक भूचाल आ गया। जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह ने अपनी पुत्रवधू रिवाबा जडेजा पर गंभीर आरोप लगाये और यह भी कहा कि जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा का गुलाम है। एक इंटरव्यू में आकर उनकी तरफ से यह बयानबाजी हुई।
परिवार में कलेश का जिम्मेदार अनिरुद्ध सिंह ने जडेजा की पत्नी को माना। इसके बाद क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा ने खुद सोशल मीडिया पर आकार स्क्रिप्टेड इंटरव्यू के बारे में बताया और कहा कि मैं भी काफी बातें बता सकता हूं। जडेजा की जमकर आलोचना हो रही है लेकिन किसी ने उनका पक्ष जानने की कोशिश नहीं की।

जडेजा की पत्नी रिवाबा से उनके ससुर की बहुत पहले से नहीं बनती है। इसका उदाहराण गुजरात में 2022 में हुए चुनावों से लगाया जा सकता है। जब उनकी पुत्रवधू जामनगर सीट से चुनाव लड़ रही थीं, तब अनिरुद्ध सिंह को यह अच्छा नहीं लगा और उन्होंने रिवाबा को हराने के लिए पूरा जोर लगा दिया।
जडेजा के पिता ने कांग्रेस से अपनी पुत्री बिपेंद्रसिंह को टिकट दिलाकर चुनावी मैदान में उतार दिया। इसके बाद पिता-पुत्री ने अपने ही घर की बहू को हराने के लिए प्रयास किया। अनिरुद्ध ने घर में अनबन के कारण ही अपनी पुत्री को मैदान पर उतारा था।
हालांकि अनिरुद्ध जडेजा और बिपेंद्रसिंह के प्रयास सफल नहीं हुए और रिवाबा ने अपने ससुर और ननद को मुंह तोड़ जवाब दिया और एक बड़ी जीत दर्ज कर ली। रिवाबा ने कुल 88835 वोट हासिल किये थे। उनकी ननद को महज 23274 वोट ही प्राप्त हुए थे। वह तीसरे स्थान पर फिसल गई थीं। दूसरे नम्बर पर आम आदमी पार्टी से लड़ने वाले कर्षनभाई थे, उनको 35262 वोट मिले।
रिवाबा के सामने उनके ससुर की चाल काम नहीं कर पाई और ननद को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। यह रिवाबा की तरफ से अपने ससुर और ननद को एक बड़ा जवाब था। इससे समझा जा सकता है कि यह अनबन पहले से चली आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications