इस बॉलीवुड हसीना संग उड़ी थी अफेयर की खबरें, ऑक्शन में करोड़ों का फटका, अब बदलेगी किस्मत?
KL Rahul and Nidhi Agerwal: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। इस महंगी बोली के साथ केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। केएल राहुल को उम्मीद के मुताबिक बेहद कम पैसे मिले हैं। इससे यह साबित होता है कि केएल राहुल के प्रति टीमों में विश्वास पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है। लखनऊ में केएल राहुल की सैलरी 17 करोड़ थी, जो घटकर दिल्ली में अब 14 करोड़ हो गई है।
दिल्ली कैपिटल्स को खिताब की तलाश
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल में अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है, लेकिन टीम की परफॉर्मेंस हमेशा ही शानदार रही है। साल 2020 में दिल्ली ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उस साल टीम को मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था, और खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीज़न के लिए ऑक्शन में कुछ बेहतरीन और अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदा है, जिनमें फॉफ डु प्लेसिस, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा जैसे नाम हैं।

इस हसीना संग उड़ी थी अफेयर की खबरें
साल 2017 में केएल राहुल और निधि अग्रवाल के बीच अफेयर की खबरें मीडिया में सुर्खियां बटोर रही थीं। आईपीएल के बाद इन दोनों को मुंबई में एक साथ डिनर करते हुए देखा गया और इसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस घटना के बाद उनकी जोड़ी को काफी लाइमलाइट मिली और दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाने लगे।
कॉलेज के समय से थी पहचान
एक दिलचस्प पहलू यह था कि दोनों ही बैंगलुरु से हैं और कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि, इस जोड़ी के रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, और समय के साथ दोनों ने अपने व्यक्तिगत जीवन को निजी रखा। फिर भी यह जोड़ी उस समय के दौरान चर्चा का विषय बनी रही। इसके बाद केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी कर ली।
जब मीडिया में उनके अफेयर की खबरें आईं तो केएल राहुल ने इसे सिरे से नकारा और इस तरह की खबरों को पूरी तरह से झूठा बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका और निधि का रिश्ता केवल दोस्ती का है और वे एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications