World Cup Throwback: जब भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटर में हुई लड़ाई, छुरी-कांटा से हमला करने की कोशिश

World Cup Throwback: भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ने अभी तक भारत को हराने में सफलता हासिल नहीं की है। जब भी इन दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर होते हैं तो माहौल भी गर्म रहता है। कई बार दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच मैच के दौरान मैदान पर झड़प देखने को मिलती रही है।

हरभजन और यूसुफ में लड़ाई: साल 2003 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सौरव गांगुली की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था। इस साल वर्ल्ड कप के दौरान हरभजन सिंह पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ से लड़ पड़े थे। इस बात का खुलासा हरभजन सिंह ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। भज्जी ने कहा कि उस घटना को याद कर अब मुझे हंसी आ जाती है।

Harbhajan Singh 1

यूसुफ ने हरभजन पर किया कमेंट: दरअसल, इस वर्ल्ड कप के दौरान यूसुफ ने हरभजन को लेकर कुछ निजी टिप्पणी की और फिर उनके धर्म के बारे में भी उन्हें नकारात्मक चीजें कही। न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए भज्जी ने कहा था कि साल 2003 के दौरान सेंचुरियन में यूसुफ के साथ मेरी झड़प हो गई थी। जिसके बाद बीच बचाव के लिए महान खिलाड़ी वसीम अकरम, राहुल द्रविड़ और जवागल श्रीनाथ को आना पड़ा था।

चुटकुले से शुरू हुआ और लड़ाई पर खत्म: भज्जी ने कहा कि मुझे उस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं लिया गया था। अनिल कुंबले उस मैच में खेल रहे थे क्योंकि टीम प्रबंधन को लगा कि पाकिस्तान के खिलाफ उनके अच्छे रिकॉर्ड है और वह मुझसे बेहतर ऑप्शन थे। लंच के समय मैं एक टेबल पर बैठा था और यूसफु व शोएब अख्तर दूसरी टेबल पर बैठे थे। हम दोनों पंजाबी बोलते हैं और एक दूसरे की खिंचाई कर रहे थे, तब अचानक उसने निजी टिप्पणी कर दी और फिर मेरे धर्म के बारे में कुछ बोला।

एक-दूसरे पर हमले के लिए तैयार: हरभजन के मुताबिक दोनों के हाथ में 'छुरी-कांटे' थे और दोनों खड़े होकर एक-दूसरे पर हमला करने के लिए तैयार हो गए थे। उन्होंने कहा कि राहुल द्रविड़ और जवागल श्रीनाथ ने मुझे रोका जबकि वसीम भाई और सईद भाई ने यूसुफ को रोकने का काम किया। हरभजन सिंह अब जब भी इस घटना को याद करते हैं तो उन्हें हंसी आ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+