'मेरा शारीरिक शोषण करने के बाद अब वह पलट गया', भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाले क्रिकेटर पर लगा था गंभीर आरोप
क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार प्लेयर्स ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ शादी रचाई है। कई क्रिकेटरों के अफेयर रहे हैं और बाद में टूट गए। ऐसा ही एक किस्सा वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ी के साथ हुआ था।
साल 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे मुनाफ पटेल का नाम भी एक एक्स बिग बॉस कंटेस्टटेंट के साथ जुड़ा था। उनके ऊपर प्यार में धोखा देने का आरोप लगा था। हालांकि मुनाफ पटेल की तरफ से कभी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

मशहूर टीवी कैरेक्टर बॉबी डार्लिंग ने मुनाफ पटेल के ऊपर प्यार में धोखा देने और शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया था। यह साल 2011 की बात है और उसी साल भारत ने एकदिवसीय वर्ल्ड कप में फाइनल मैच जीतकर टाइटल अपने नाम किया था।
बॉबी ने मुनाफ को कसम खाकर सच बताने के लिए कहा था। बॉबी ने कहा कि मुनाफ एक मुस्लिक हैं और कुरान पर हाथ रखकर कसम खाए कि उन्होंने मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाए थे। मैं शिरडी के बाबा के सामने कसम खाने के लिए तैयार हूँ।
बॉबी ने कहा था कि हम दोनों फिजिकली और इमोशनली कितना करीब थे, इसके सारे सबूत भी मेरे पास है। दोनों के सारे मैसेज मेरे पास पड़े हुए हैं। मेरा शोषण करने के बाद यह क्रिकेटर अब अपनी बात से पलट रहा है।
हालांकि यह मामला पुराना हो गया और बाद में बॉबी ने भी अपन जीवन में आगे बढ़ने का फैसला ले लिया। बॉबी ने अपने बॉयफ्रेंड रमणीक शर्मा के साथ शादी कर ली। रमणीक उनसे उम्र में 15 साल छोटे हैं।
मुनाफ ने इस घटना को झूठ बताया और कहा कि व्यक्तिगत रूप से बॉबी के साथ उनकी कभी मुलाक़ात नहीं हुई। उन्होंने लीगल एक्शन लिया और कहा था कि इस बयानबाजी से उनकी इज्जत पर असर पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications