IND vs ENG: कब और कहां होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच? यहां देखें पूरा शेड्यूल
India vs England Schedule: आईपीएल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहाँ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। युवा शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड में खेलना है। पहले टेस्ट मैच में अब ज्यादा दिन भी नहीं बचे हैं, चुनौती कम नहीं होने वाली है।
जून माह में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेलने वाली है। हालांकि भारतीय टीम इस बार कुछ बदलावों के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। सबसे अहम बदलाव तो कप्तान है। रोहित शर्मा इस बार टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई नहीं देंगे।

नये कप्तान के साथ इंग्लैंड में जाकर खेलते हुए जीत दर्ज करना टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का नया सर्कल भी शुरू होगा। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा। अंतिम सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया में हार का सामना करना पड़ा था। उस समय टीम इंडिया की काफी आलोचना हुई थी।
शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत जैसे प्लेयर्स इस सीरीज में भारत के लिए खास होंगे। उनके रन आने से गेंदबाजों का काम आसान हो सका है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा, यह मैच हेडिंग्ले में होगा। उसके बाद चार टेस्ट और खेले जाएंगे।
लम्बा दौरा होने की वजह से भारतीय टीम का चयन भी उसी हिसाब से किया जाएगा। पूरी तरह से फिट प्लेयर्स को ही टीम में शामिल किया जाएगा। दूसरा टेस्ट मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा और तीसरा मैच लंदन में होगा। चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर और अंतिम मुकाबला लन्दन में होगा। लन्दन के लॉर्ड्स और ओवल दोनों स्टेडियमों में एक-एक मुकाबला होगा।
भारत के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच, 20 जून, हेडिंग्ले
दूसरा टेस्ट मैच, 2 जुलाई, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट मैच, 10 जुलाई, लंदन
चौथा टेस्ट मैच, 23 जुलाई, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट मैच, 31 जुलाई, लंदन












Click it and Unblock the Notifications