IND vs AFG: कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा ODI मैच?

IND vs AFG 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा था लेकिन बाद में कम ओवरों का मुकाबला हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली थी। भारतीय टीम इस समय सीरीज में आगे हैं मगर एक सवाल फैंस के मन में है कि दूसरा वनडे कब है?

इस ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला अब क्रिकेट प्रशंसकों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले मैच के बाद अफगानिस्तान की टीम अब इस सीरीज में परेशानी में दिख रही है, अगला मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। आइए जानते हैं दूसरे वनडे मैच से जुड़ी पूरी जानकारी।

IND vs AFG

कब खेला जाएगा दूसरा ODI?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 17 जून 2026 (बुधवार) को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

कहां होगा मुकाबला?

सीरीज का दूसरा ODI भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यह स्टेडियम देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदानों में से एक है।

स्टेडियम की खास बातें

  • स्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम
  • क्षमता: लगभग 50,000 दर्शक
  • होम टीम: लखनऊ सुपर जायंट्स (IPL)

मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारतीय दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports Network पर देख सकेंगे, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी। मोबाइल एप्लीकेशन पर मुकाबला देखने के लिए दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

सीरीज पर होगी नजर

दूसरा वनडे दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। भारत जहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा, वहीं अफगानिस्तान अपनी मजबूत स्पिन गेंदबाजी के दम पर चुनौती पेश करना चाहेगा।

रोहित शर्मा के ऊपर नजरें

दोनों ही टीमों में अगर कोई ऐसा खिलाड़ी है, जिसके करोड़ों चाहने वाले लोग हैं, तो वह रोहित शर्मा ही हैं। रोहित शर्मा पिछले मैच में शुभमन गिल के गलती के कारण रन आउट होकर चले गए थे। लखनऊ में उनके फैंस एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। रोहित भी पिछले रन आउट को भूलकर आगे बढ़ते हुए धमाल मचाने का प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+