WPL 2024: रंगारंग अंदाज में होगा टूर्नामेंट का आगाज, जानें कब और कहां देखें फ्री में लाइव मैच

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। शुक्रवार को ही टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होनी है। पिछले सीजन में दिल्ली को मुंबई ने पराजित किया था।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मेग लेनिंग के हाथों में है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। यूपी वॉरियर्स की कमान एलिया हिली के पास है और गुजरात जायंट्स की कप्तानी बेथ मुनी हैं। आरसीबी इस टूर्नामेंट की पांचवीं और अंतिम टीम हैं। इसकी कप्तानी स्मृति मंधाना के पास है।

wpl 2024

बेंगलुरु के एम चिन्नासवामी स्टेडियम में 11 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच 4 मार्च तक आयोजित किये जाएँगे। इसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम होगा। टूर्नामेंट 22 फरवरी से लेकर 17 मार्च तक चलने वाला है। 17 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।

WPL 2024 कब और कहां लाइव देखें

महिला प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स 18 के पास हैं। भारतीय समय के मुताबिक़ मुकाबले शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर फ्री में देखी जा सकती है। जियो सिनेमा के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मैच फ्री में देखे जा सकते हैं।

रंगारंग कार्यक्रम होगा

महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में कुछ डांस परफोर्मेंस भी होने हैं। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन इसमें अपनी प्रस्तुति देंगे। पहले मैच की शुरुआत से पहले इन दोनों का डांस परफोर्मेंस होना है।

दिल्ली कैपिटल्स

ऐलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिज़ैन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड , अपर्णा मंडल (विकेटकीपर), अश्वनी कुमारी

मुंबई इंडियंस

अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, एसबी कीर्तना

गुजरात जायन्ट्स

एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम एमडी, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, फोबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, तृषा पूजिथा, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप, वेदा कृष्णमूर्ति, तरन्नुम पठान , ली ताहुहु

आरसीबी

आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, इंद्राणी रॉय, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, एस मेघना, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनक्स , नादीन डी क्लार्क

यूपी वॉरियर्ज

एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, डैनी व्याट, वृंदा दिनेश, पूनम खेमनार, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना , चमारी अट्टापट्टू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+