IND vs AUS: कहां देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट? इस चैनल पर लाइव आएगा मुकाबला
IND vs AUS Perth Test Live Telecast: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में खेलेगी और जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के कप्तान होंगे। पर्थ की तेज पिचों पर भारतीय टीम के लिए काम आसान नहीं होने वाला है।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए अहम है। इस सीरीज में हारने पर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। इस बार पर्थ टेस्ट मैच से शुरुआत हो रही है। यह पहली बार हो रहा है।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट कब और कहाँ है
पर्थ टेस्ट मैच 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह सुबह जल्दी शुरू होगा। सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर यह मुकाबला शुरू हो जाएगा। सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर मुकाबले का टॉस हो जाएगा।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट कहाँ देखें
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। ओटीटी में यह मैच हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स कर मैच के बाद आईपीएल नीलामी का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। नीलामी 24 और 25 नवंबर को है।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट में कैसी होगी पिच
इस टेस्ट मैच की पिच को लेकर बड़ा अपडेट यही है कि घास काफी मात्रा में है और तेज गेंदबाजों की चाँदी होने वाली है। बल्लेबाजों के लिए कड़ी परीक्षा है। दोनों टीमों के बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पिच की फोटो में साफ़ देखा जा सकता है कि हरी घास रखी गई है। पर्थ में पहले भी पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती थी। यहाँ सीम मूवमेंट मिलता है।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट कौन जीतेगा
इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को लेकर अगर कोई पूर्वानुमान लगाया जाए, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है। ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने सभी मैच जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications