Ind vs SA: 28 सितंबर से टी20 सीरीज का आगाज; जानें कब, कहां और कैसे देखें पहला टी20 लाइव

दक्षिण अफ्रीकी टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

नई दिल्ली, 27 सितंबर: दक्षिण अफ्रीकी टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का आगाज 28 सितंबर से हो रहा है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम टी20 विश्वकप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं अफ्रीकी तीन वनडे मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। एकदिवसीय के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ। बीसीसीआई जल्द ही इस टीम की घोषणा कर सकता है। आइए जानते हैं कि फैंस टी20 सीरीज का पहला मैच कैसे लाइव देख सकते हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कब खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच 28 सितंबर, बुधवार को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका दौरे का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर देखे जा सकेंगे। वहीं फैंस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 28 सितंबर- तिरुवनंतपुरम
  • दूसरा टी20: 2 अक्टूबर- गुवाहाटी
  • तीसरा टी20: 4 अक्टूबर- इंदौर
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
  • दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रिले रोसौ, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज , एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+