IND vs SA: कब और कहां होगा भारत का अगला मैच? नए साल पर रोहित करेंगे जीत से शुरुआत!

India vs South Africa, 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के लिए भारतीय टीम को दूसरा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। पहले मैच में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाजों को पहले टेस्ट के मुकाबले दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

कब और कहां होगा मैच: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज 3 जनवरी से होना है। केपटाउन के न्यूलैंड्स में इन दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में अब तक टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही है। इस बार ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि भारतीय टीम सीरीज जीतने में सफल हो जाएगी लेकिन पहला मैच हारने के बाद ही भारतीय टीम का सपना भी टूट गया।

India vs South Africa 1

जीत के साथ नए साल की शुरुआत: पहला मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। भारतीय टीम नए साल की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। पहले टेस्ट मैच हारने के साथ ही भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना भी लगा। जिस कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में उनके दो अंक और काट दिए गए हैं। ऐसे में भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सफर और कठिन हो गया है।

रोहित को बनाने होंगे रन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सेंचुरियन में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। दोनों ही पारियों में हिटमैन का बल्ला खामोश रहा था। ऐसे में केपटाउन में होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी अपना दमखम दिखाना होगा। जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल भी अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं।

कोहली-राहुल पर नजर: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे। विराट कोहली अपने इस फॉर्म को दूसरे मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेंगे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेली थी। विराट कोहली और केएल राहुल टीम के लिए बल्ले से अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जासयवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) , रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार , मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+