ब्रेट ली का क्या है प्रीति जिंटा के साथ रिश्ता? ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा
Brett Lee: ब्रेट ली वर्ल्ड क्रिकेट में आज एक बड़ा और जाना-पहचाना नाम है। अपने जमाने में वह बल्लेबाजों को बुरी तरह परेशान करने के लिए जाने जाते थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में अलावा ब्रेट ली ने आईपीएल में भी अपना जलवा दिखाया है। पंजाब किंग्स की मालिकन प्रीति जिंटा के साथ उनके अफेयर की खबरें काफी आती थीं।
उन सभी बातों पर ब्रेट ली ने अब अपना बयान दिया है। ली ने अपनी प्रतिक्रिया में सभी बातों का जवाब दिया है। इससे स्थिति साफ़ हो गई कि आखिर ब्रेट ली और प्रीति जिंटा के बीच क्या था। बॉम्बे टाइम्स को उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, उसमें सभी बातें बताई हैं।

ली ने कहा कि मैंने बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री को कभी डेट नहीं किया। इन खबरों से मुझे कभी फर्क भी नहीं पड़ता था क्योंकि मैं जानता था कि सच क्या है। लोगों की बातों को मैंने सीरियस नहीं लिया क्योंकि उनमें सच्चाई कुछ भी नहीं थी। हालांकि ली ने यह भी बताया कि प्रीति के साथ उनका क्या रिश्ता है।
उन्होंने कहा कि जब वह पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे, उस समय प्रीति से उनकी अच्छी दोस्ती हुई थी। भारत में उनके जो अच्छे दोस्त हैं, उनमें प्रीति जिंटा का भी नाम है। वह एक समझदार महिला हैं और मैं उनका बहुत सम्मान भी करता हूं। इस तरह ब्रेट ली ने बता दिया कि प्रीति जिंटा के साथ हमेशा उनका रिश्ता दोस्ती वाला रहा है और अब भी वह रिश्ता बरकरार है। दोस्त होने में और अफेयर होने में फर्क भी इससे साफ पता चल जाता है।
प्रीति जिंटा का नाम अन्य प्लेयर्स से भी जुड़ता रहा है
आईपीएल में ब्रेट ली के अलावा पंजाब किंग्स से खेलने वाले अन्य प्लेयर्स से भी प्रीति जिंटा का नाम जोड़ा जाता रहा है। यह सब सोशल मीडिया पर नियमित तौर पर एक्टिव रहने वाले लोग करते रहते हैं। बड़े सेलिब्रिटीज को बाद में सफाई देकर स्थिति क्लियर करनी पड़ती है।
पंजाब किंग्स ने नहीं जीता कभी कोई टाइटल
पंजाब किंग्स पिछले 18 सालों से आईपीएल में है लेकिन जीत दर्ज करने का मौका कभी नहीं मिला। दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ ही अब ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने आईपीएल में कभी कोई खिताबी जीत दर्ज नहीं की। प्रीति जिंटा को उस खिताबी जीत वाली रात का इंतजार हर साल रहता है।


Click it and Unblock the Notifications
