IPL 2024 में सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई गुजरात टाइंट्स, खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार कौन?

IPL 2024, Gujarat Titans: शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में निराशाजनक रहा। गुजरात टाइटंस अपने आखिरी दो मुकाबले को बारिश के कारण नहीं खेल सकी। लेकिन इससे पहले ही गुजरात टाइटंस की टीम ऑफिश्यली तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी। गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही।

गुजरात ने किया निराश

साल 2022 में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स पहली बार आईपीएल में उतरे थे। गुजरात टाइटंस ने पिछले दो सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था। अपने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इसके दूसरे सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी और आखिरी गेंद पर मुकाबले को गंवा बैठी थी। वहीं तीसरे सीजन में गुजरात टाइटंस सबसे फिसड्डी टीम बनाकर सामने आई है।

Gujarat Titans 1

गुजरात ने जीते सिर्फ 5 मैच

गुजरात टाइटंस के शर्मनाक प्रदर्शन के पीछे की कहानी आखिर क्या है? गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन अपने लीग स्टेज में 14 मैचो में से सिर्फ पांच मैच ही जीत हासिल कर सकी। वहीं सात मुकाबले में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। लीग स्टेज के आखिरी बचे हुए दो मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। जिसके कारण टीम को दो अंक मिले और वह 12 अंकों तक पहुंचने में कामयाब रही। गुजरात टाइटंस का सीजन इसके साथ ही समाप्त हो गया।

खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार कौन?

गुजरात टाइटंस की टीम में हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी का असर देखने को मिला। गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार आईपीएल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। महज 2 सालों में ही गुजरात टाइटंस ने वह कमाल कर दिखाया जो आईपीएल में कई टीमें पिछले 16 सालों से नहीं कर सकी थी। गुजरात के लिए सब कुछ सही चल रहा था लेकिन हार्दिक पंड्या के जाने से टीम का संतुलन बुरी तरह से बिगड़ गया। आईपीएल 2024 के सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम काफी बिखरी हुई नजर आई।

बतौर कप्तान गिल रहे फ्लॉ़प

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम कुछ करीबी मुकाबले को गंवा बैठी। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल शुरुआती कुछ मुकाबले में लगातार आउट ऑफ फॉर्म नजर आए। हालांकि चेन्नई के खिलाफ आखिरी बार जब गुजरात की टीम मैदान पर उतरी थी तो शुभमन गिल के बल्ले से शतक निकला था। टीम को तेज गेंदबाज मौहम्मद शमी की कमी भी खलती हुई नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+