Ravichandran Ashwin Net Worth: इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रविचंद्रन अश्विन हैं करोड़ों के मालिक
Ravichandran Ashwin Retirement: भारत के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अश्विन ने यह ऐलान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के गाबा टेस्ट के बाद किया है। स्टार गेंदबाज ने सीरीज के 1-1 से बराबरी के बाद अपने संन्यास की घोषणा की। इस आर्टिकल में अश्विन की नेटवर्थ पर एक नजर डालते हैं।
38 वर्षीय अश्विन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उन्हें पर्थ टेस्ट में भी शामिल नहीं किया गया था। अश्विन ने भारत के लिए 287 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 765 विकेट लिए हैं। उन्होंने छह टेस्ट शतकों सहित 4,394 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।

दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
अश्विन ने रिटायरमेंट के साथ 14 साल के शानदार करियर का अंत किया, 106 टेस्ट में 537 विकेट लेकर भारत के दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। 38 वर्षीय अश्विन ने 37 टेस्ट में पांच विकेट लिए, जो मुथैया मुरलीधरन (67) के बाद दूसरे स्थान पर है।
ये भी पढ़िए- रविचंद्रन अश्विन ने लिया अचानक संन्यास, गाबा टेस्ट के तुरंत बाद किया रिटायरमेंट का ऐलान
रविचंद्रन अश्विन की नेटवर्थ कितनी है?
साल 2024 तक, रविचंद्रन अश्विन की अनुमानित कुल संपत्ति 132 करोड़ रुपये या 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। उनकी आय का मुख्य स्रोत उनका पेशेवर क्रिकेट करियर और ब्रांड एंडोर्समेंट है। क्रिकेट से होने वाली उनकी अधिकांश आय आईपीएल से आती है। क्रिकेट की दुनिया में अपने कद के कारण, अश्विन कई ब्रांड को एंडोर्स करने में सफल हो जाते हैं, जिससे उनकी कुल संपत्ति में इज़ाफा होता है।












Click it and Unblock the Notifications