रविचंद्रन अश्विन ने लिया अचानक संन्यास, गाबा टेस्ट के तुरंत बाद किया रिटायरमेंट का ऐलान
IND vs AUS: गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम से एक चौंकाने वाला फैसला देखने को मिला। दिग्गज स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने रिटायरमेंट ले लिया। यह फैसला हैरान करने वाला था क्योंकि किसी ने नहीं सोचा था कि अश्विन अब टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगे।
गाबा टेस्ट समाप्त होने के तुरंत बाद ही अश्विन के संन्यास की खबर सामने आई। अश्विन ने तुरंत प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि अश्विन ने पर्थ में भी रिटायरमेंट की बात कही थी। उनके फैसले में टीम की सहमति थी।

साल 2011 में दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले अश्विन ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में वह दूसरे नम्बर पर हैं। उनके नाम कुल 537 विकेट हैं। एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का कारनामा उन्होंने किया है। अश्विन ने 37 बार ऐसा किया।
अश्विन के नाम सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच का रिकॉर्ड भी है। 11 बार उन्होंने ऐसा किया है। इस मामले में अश्विन मुथैया मुरलीधरन के बराबर हैं। गेंदबाजी के अलावा उनको बेहतरीन बैटिंग करने के लिए भी जाना जाता था। टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों उन्होंने 3503 रन बनाए हैं। इस दौरान वह छह शतक जमाने में सफल रहे हैं। 14 फिफ्टी भी उनके बल्ले से आई हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में अश्विन ने 156 और टी20 में 72 विकेट झटके। अचानक उनका रिटायरमेंट फैन्स के लिए हैरान करने वाला फैसला है।












Click it and Unblock the Notifications