क्या हुआ था जब रोहित-कोहली ने किया था टी20 में ओपन, गदर मचाकर की थी चौके-छक्कों की बारिश

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने भारत के लिए ज्यादा बार ओपन नहीं किया है। वह कुल 9 बार ही बतौर ओपनर मैदान पर उतरे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली बतौर ओपनर मैदान पर उतर सकते हैं। कप्तान रोहित शर्मा के साथ वह खेल सकते हैं।

कोहली अमेरिका देरी से पहुंचे और वॉर्म अप मुकाबले में भी नहीं खेले थे। उधर बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन को बतौर ओपनर मैदान पर उतारा गया था। हालांकि खबरें सामने आई हैं कि कोहली और रोहित शर्मा ही ओपन करेंगे। यशस्वी जायसवाल को अभ्यास मैच में खेलने का मौका ही नहीं मिला था।

virat and rohit

कोहली और रोहित शर्मा एक बार पहले भी टी20 में भारत के लिए ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। दोनों ने मार्च 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ओपन किया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इन दोनों ने बल्लेबाजी की थी। इंग्लैंड ने इंडिया को बैटिंग करने के लिए बुलाया था, इसके बाद रोहित और कोहली मैदान पर उतरे थे।

रोहित शर्मा और कोहली ने मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर डाली थी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रनों की धांसू भागीदारी की थी। कोहली ने उस मुकाबले में 52 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली। रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर चला।

रोहित शर्मा ने उस मुकाबले में 34 गेंदों का सामना कर 64 रनों की पारी खेली। इस तरह दोनों ने मिलकर इंग्लिश गेंदबाजी की कमर तोड़ डाली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 32 रन बनाए और हार्दिक पांड्या के बल्ले से नाबाद 39 रन आए। टीम इंडिया ने दो विकेट पर 224 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 188 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई और 36 रनों से मुकाबला गंवा दिया। उस मैच में रोहित और कोहली की धांसू भागीदारी ने ही टीम इंडिया को मैच में आगे लाने का काम किया और वहीँ से मूमेंटम बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+