IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पर्थ स्टेडियम में पिछली बार क्या हुआ था? किसे मिली थी जीत
BGT Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ज्यादा समय नहीं बचा है। पहला टेस्ट मैच कुछ ही दिनों बाद खेला जाना है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में पहुँच गई है और अभ्यास में भी जुट गई है। 22 नवंबर को पर्थ में पहले टेस्ट मुकाबला खेला जाना है।
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक एक मैच हुआ है। इस नए स्टेडियम में ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेले गए हैं। अब तक खेले गए पांच मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने अपना परचम लहराया है और सभी मैचों में धाकड़ जीत दर्ज करने में सफलता पाई है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र मैच साल 2018 में खेला गया था और इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से मैच अपने नाम कर लिया था।
उस मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 326 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मार्कस हैरिस थे। उनके बल्ले से 70 रनों की पारी देखने को मिली।उनके अलावा आरोन फिंच और ट्रेविस हेड के बल्ले से भी अर्धशतक देखने को मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया लीड लेने में असफल रही। विराट कोहली के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। विराट कोहली के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी। उनके अलावा रहाणे ने भी फिफ्टी जड़ी और भारत की पारी 283 रन पर समाप्त हुई।
दूसरी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 243 रन बनाकर आउट हो गई। उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे।शमी ने छह विकेट झटके। जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया चौथी पारी में 140 पर आउट होकर मैच हार गई। कोई बल्लेबाज फिफ्टी भी नहीं लगा पाया। इस तरह पर्थ में भारत को हार मिली।












Click it and Unblock the Notifications