VIDEO: राहुल द्रविड़ को ये क्या हुआ? पाँव में प्लास्टर और हाथ बैशाखी से पहुंचे राजस्थान रॉयल्स, फैन्स हुए दुखी

Rahul Dravid: आईपीएल जैसे बड़े क्रिकेटिंग उत्सव से पहले लोग होली में मस्त हैं और प्लेयर्स अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम भी अपनी तैयारी कर रही है। टीम के कोच राहुल द्रविड़ जिस स्थिति में मैदान पर आए हैं, उससे फैन्स को काफी चिंता हुई है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के अभ्यास सेशन में बैशाखी के सहारे पहुंचे हैं। वह बिना सहारे के खड़े होकर चलने में असमर्थ हैं लेकिन काम के लिए वह मैदान पर पहुँच गए, जिसकी तारीफ तो हुई है लेकिन फैन्स उनके ठीक होने की प्रार्थना भी करने लगे।

rahul dravid

यहाँ जानना जरूरी है कि आखिर राहुल द्रविड़ को ऐसा क्या हो गया क्योंकि वह तो अच्छे-खासे फिट थे। अचानक उनको बैशाखी की जरूरत कैसे पड़ी। इसका जवाब यह है कि वह चोटिल हैं और उनके पाँव में समस्या है। द्रविड़ चोट की वजह से बैशाखी के सहारे चल रहे हैं।

Rahul Dravid को क्या समस्या हुई

बेंगलुरु में एक मैच के दौरान उनको चोट लग गई थी। इसके बाद उनको पाँव में समस्या हुई। राजस्थान रॉयल्स ने अपने कोच की इस समस्या का जिक्र किया था और जल्दी ठीक होने की कामना भी की थी। द्रविड़ गोल्फ कार्ट से मैदान पर जाते हैं और बाद में बैशाखी से चलते हैं। उनके पाँव को सीधा रखने और जल्दी ठीक होने के लिए प्लास्टर जैसा कुछ बाँधा गया है। हालांकि अभ्यास के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।

द्रविड़ यशस्वी जायसवाल और रियान पराग के साथ बातचीत करते हुए देखे जा सकते हैं। जायसवाल उनके साथ गंभीर बात करते हैं। द्रविड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल है और फैन्स उनके समर्पण की तारीफ कर रहे हैं।

Rahul Dravid थे राजस्थान के कप्तान

पिछले साल तक वह टीम इंडिया के कोच थे और उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया था, आईपीएल में राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले हैं, वह इस टीम के कप्तान भी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+