10 साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी में मिली जीत से आज क्या सबक ले सकती है टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम ने आज से 10 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीत हासिल करके अपनी अंतिम आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

उस दौरान की टीम इंडिया से आज की रोहित शर्मा एंड कंपनी काफी कुछ सीख सकती है। आइए देखते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जो भारतीय टीम आज भी 10 साल बाद अपनी उस पुरानी टीम से ले सकती है।

Champions Trophy win lesson for today

1. युवा खिलाड़ियों का मजबूत कोर ग्रुप

इस समय शुभमन गिल जैसे युवाओं को और ज्यादा विकसित करने की दरकार है, क्योंकि 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम की औसत उम्र 26 से 27 साल थी, जिसमें विराट कोहली, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा और शिखर धवन सभी युवा थे। इसका असर टीम की जबरदस्त फील्डिंग में देखने के लिए मिला और उस समय भारतीय टीम विश्व की बेस्ट फील्डिंग टीम मानी जाती थी।

यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग स्किल भी तब तक काफी निखर चुकी थी और उन्होंने फाइनल मैच में जिस तरह से दो स्टंपिंग की थी, वह देखने लायक थी। यह सितारे या तो आज के समय में रिटायर हो चुके हैं या फिर अपनी उम्र पार करते जा रहे हैं, और यह एक ऐसी चीज है जिसको टीम मैनेजमेंट को देखना होगा।

2. खिलाड़ियों को लंबा मौका और रोल तय करना-

इस समय भारतीय टीम काफी उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है, जिसमें कोई खिलाड़ी कब एंट्री मार लेता है और कब बाहर चला जाता है, यह कहा नहीं जा सकता। लेकिन 10 साल पहले ऐसा नहीं था, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने खिलाड़ियों के एक ग्रुप की पहचान की और उन्हें लंबे समय तक खिलाकर एक रोल को डिफाइन किया जो हर खिलाड़ी के लिए था।

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को भी खिलाड़ियों के ग्रुप की पहचान करके उन्हें लंबी रस्सी देनी होगी और उनके रोल को तय करना होगा।

3. प्रचंड टॉप ऑर्डर-

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी को पहली बार लेकर उतरी थी जो बंपर हिट रही। रोहित ने भी बढ़िया रन बनाए थे, लेकिन ये शिखर धवन थे, जिन्होंने टूर्नामेंट में 90 की औसत से बल्लेबाजी करके टॉप किया था।

आज भी रोहित शर्मा ओपनर हैं, लेकिन उनके जोड़ीदार बदलते रहते हैं। इसके अलावा नंबर 3 पर विराट कोहली 2013 में अपने चरम पर हुआ करते थे और आज उनके खेल में लंबी गिरावट के बाद फिर से एक निखार तो आया है, लेकिन भारतीय टॉप ऑर्डर में उस रन-फ्लो के साथ कंसिस्टेंसी गायब है, जो 10 साल पहले थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+