Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अरे गजब हो गया! ईशान किशन के बारे में क्या सर्च कर रहे पाकिस्तानी? 3 दिन से पड़े हुए हैं पीछे

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक नाम की गूंज सबसे ज्यादा सुनाई दे रही है, और वह नाम ईशान किशन है। दिलचस्प बात यह है कि ईशान की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि सरहद पार पाकिस्तान में भी जमकर हो रही है।

पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमी गूगल पर ईशान किशन के बारे में अजीबो-गरीब चीजें सर्च कर रहे हैं। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन का भौकाल देखने को मिला था। उसके बाद से वहां के लोग उनके बारे में गूगल पर जानकारी जुटा रहे हैं।

ishan kishan

Ishan Kishan के बारे में सर्च क्या हो रहा

पाकिस्तान में ईशान किशन को लेकर सबसे ज्यादा उनकी लंबाई सर्च की जा रही है। पाकिस्तानी फैंस यह जानकर हैरान हैं कि कम हाइट होने के बावजूद यह 'बिहारी लड़का' इतनी ताकतवर हिटिंग कैसे कर लेता है। लोग गूगल पर पूछ रहे हैं कि ईशान किशन की हाइट क्या है?

कितनी है Ishan Kishan की हाइट

जब पाकिस्तानी उनकी लंबाई को सर्च ही कर रहे हैं, तो यहां उसका जवाब जानना भी जरूरी है। ईशान किशन दिखने में छोटे हैं लेकिन उनकी लंबाई उतनी कम भी नहीं है। वह 1.68 मीटर की उंचाई वाले प्लेयर हैं। सीधा अर्थ यही है कि ईशान किशन की हाइट 5 फीट 7 इंच के करीब है।

गर्लफ्रेंड के बारे में भी जानना चाह रहे लोग

इसके अलावा पाकिस्तान में ईशान किशन की गर्लफ्रेंड के बारे में भी सर्च किया जा रहा है। उनकी हर डिटेल पर अब लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। ईशान किशन की गर्लफ्रेंड मॉडल अदिति हुंडिया हैं। बताया जा रहा है कि ईशान किशन उनसे शादी करेंगे। इसकी डेट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पाकिस्तान के शहरों में ट्रेंड होने वाले ईशान किशन इस टी20 विश्व कप में धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा उनके जोड़ीदार हैं लेकिन वह फ्लॉप रहे हैं। ईशान किशन शुरुआत से ही विपक्षी गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करने की रणनीति बनाकर मैदान पर उतरते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+