IND vs NZ Pitch: भारत-न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच में पिच को लेकर मचा बवाल, लगा ये गंभीर आरोप

India vs New Zealand, 1st Semi-Final: आसीसी वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया अब तक अपराजेय रही है। उन्होंने टूर्नामेंट के लीग फेज में 9 अलग-अलग टीमों को हराकर 18 अंक हासिल किए। उनका अगला मिशन बुधवार यानी आज सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचना है। इस बीच मुंबई की वानखेड़े स्टेडियम की पिच को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल, डेली मेल यूके के अनुसार, 'भारतीय बोर्ड ने आईसीसी की अनुमति के बिना बुधवार को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम के सेमीफाइनल के लिए पिच बदल दी है।' आईसीसी आयोजनों के लिए स्ट्रिप्स वैश्विक क्रिकेटिंग संस्था के सलाहकार की देखरेख में तैयार की जाती हैं, जो होम बोर्ड के साथ पहले से सहमत होते हैं कि प्रत्येक खेल के लिए किस ट्रैक का उपयोग किया जाएगा। आईसीसी के पिच कंसलटेंट एंडी एटकिंसन को भारत में 2023 वनडे विश्व कप के लिए भूमिका सौंपी गई।

Rohit Sharma inspects the pitch

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि वानखेड़े का ट्रैक बदल दिया गया है, जिसमें बीसीसीआई पर कीवी टीम के खिलाफ सेमीफाइनल से ठीक पहले समझौते की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। बुधवार के खेल के लिए पिच नंबर 7 होनी चाहिए थी, जोकि आखिर में नंबर 6 में बदल गई।

इस बीच, एटकिंसन को बताया गया है कि पिच नंबर 7 के साथ एक अनिर्दिष्ट समस्या (Unspecified Problem) है।मुंबई में बदलाव के कारण नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ट्रैक में भी ऐसा ही बदलाव हुआ है, जो रविवार को फाइनल की मेजबानी करने जा रहा है।

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि मामला तब और जटिल हो गया जब आयोजन स्थल पर आईसीसी के वरिष्ठ इवेंट मैनेजर ने कहा कि 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान तय कार्यक्रम के अनुसार पिच नंबर 7 पर हुआ था, लेकिन वास्तव में यह पिच नंबर 5 पर हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+